Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»Legends League Cricket 2023 : रांची में 14 नवंबर से पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने लगेगा
    News

    Legends League Cricket 2023 : रांची में 14 नवंबर से पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने लगेगा

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 12, 20234 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। महिला हॉकी का अंतरराष्ट्रीय रोमांच खत्म होने के बाद अब रांची में कुछ दिनों के बाद क्रिकेट का रोमांच शुरू होने जा रहा है। झारखंड की राजधानी में दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। ये क्रिकेटर अपने खेल से यहां के लोगों को दीवाना बनाने आ रहे हैं। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 का पांच मैच रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 18 नवंबर से शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार 18 को होने वाले पहले मैच को लेकर 14 से खिलाड़ियों का रांची आना शुरू हो जाएगा। इसमें कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बड़े खिलाड़ियों का आना 16 व 17 को होगा। 17 नवंबर से दोनों टीम जेएससीए में नेट प्रैक्टिस भी करेगी।

    रांची में 5 मैच खेले जाएंगे

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 सीजन का पूरा शेड्यूल व फिक्स्चर की घोषणा पहले ही कर दी गई है। 18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक भारत के 5 शहर रांची, देहरादून, जम्मू, विजाग और सूरत में मैच खेल जाएंगे। रांची में 5 मैच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। इस साल लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी। मैच को लेकर पीटीएम में टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। सबसे सस्ता टिकट 250 रुपए का है। खेलप्रेमी पेटीएम इनसाइडर से टिकट खरीद सकते हैं।

    उद्घाटन मैच गंभीर व पठान की टीम के बीच खेला जाएगा

    एलएलसी 2023 का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगी। 18 नवंबर को टूर्नामेंट के पहले मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (इंडिया कैपिटल्स) और इरफान पठान (भीलवाड़ा किंग्स) बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। वहीं, दूसरा मैच 20 नवंबर को मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जायेगा।

    कई नामी गिरामी खिलाड़ी आएंगे नजर

    21 नवंबर को अर्बनराइजर्स हैदराबाद और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच मैच होगा। वहीं, 22 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स और 23 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेले जायेंगे। रांची में कुल पांच मैच खेले जाने हैं। 22 दिनों में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट रोमांचक होने वाला है, क्योंकि एलएलसी 2023 में एक साथ कई लीजेंड्स खेलते हुए अपना क्लास दिखाएंगे।

    नॉक आउट मुकाबले सूरत में खेले जाएंगे

    रांची के बाद 24 नवंबर को देहरादून में एक्शन दिखेगा। यह मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगा और यह सीजन का छठा मैच होगा। जम्मू में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक चार मैच खेले जाएंगे जबकि विशाखपत्तनम में 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक तीन मैच खेले जाएंगे। एलएलसी 2023 के नॉकआउट मैच सूरत में खेले जाएंगे, जिनमें सेमीफाइनल 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को होंगे, जबकि 9 दिसंबर को शानदार फिनाले के साथ सीजन का समापन होगा।

    रैना व एरोन फिंच भी करेंगे धमाल

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) की नई फ्रेंचाइजी अर्बनराइजर्स हैदराबाद की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना संभालेंगे। एलएलसी ने इस सीजन एक अन्य नई फ्रेंचाइजी सदर्न सुपर स्टार्स की भी घोषणा हो चुकी है। इसके कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच होंगे।

    इन खिलाड़ियों का जलवा मिलेगा देखने को

    इरफान पठान, यूसूफ पठान, तिलकरत्ना दिलशान, पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, केविन ओब्रायन, गौतम गंभीर, दिलहार फरनाडो, हाशिम आमला, केविन पीटरसन, मुनाफ पटेल, हरभजन सिहं, मोहम्मद कैफ, रोबिन उत्थपा, अरोन फिंच, अशोक डिंडा, रोस टेलर, सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, प्रज्ञान ओझा समेत कई नामचीन चेहरे खेलते नजर आएंगे।

    देखें कब किसके बीच होगा मुकाबला

    November 18, 2023: India Capitals vs Bhilwara Kings, Ranchi, 7 PM (IST)
    November 20, 2023: Manipal Tigers vs Gujarat Giants, Ranchi, 7 PM (IST)
    November 21, 2023: Urbanizers Hyderabad vs Southern Superstars, Ranchi, 7 PM (IST)
    November 22, 2023: Bhilwara Kings vs Gujarat Giants, Ranchi, 7 PM (IST)
    November 23, 2023: India Capitals vs Urbanizers Hyderabad, Ranchi, 3 PM (IST)

    Legends League Cricket 2023
    Previous Articleनगड़ी : अनस ढाबा के मालीक शमसुल हत्याकांड में शामिल 3 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article पीएम का झारखंड दौरा : रांची एयरपोर्ट से लेकर खूंटी तक 2000 से ज्यादा अधिकारी व जवान रहेंगे तैनात

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.