Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज व कल 24 दलों के नेता 2024 की रणनीति बनाएंगे
    News

    आज व कल 24 दलों के नेता 2024 की रणनीति बनाएंगे

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 17, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी बैठक में शामिल होंगे

    रांची। 2024लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की दूसरी बैठक सोमवार को बंगलुरु में होगी। 17-18 जुलाई तक बैठत चलेगी। इस दौरान कांग्रेस, टीएमसी, आरजेडी, एनसीपी, सपा और आप के समेत 24 दल इस बैठक में शामिल होंगे। बंगलुरु में होने वाली इस बैठक की अगुवाई कांग्रेस कर रही है। इस बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजा था। वहीं, इससे पहले पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में 15 दलों ने भाग लिया था। सूत्रों के अनुसार, इस बार बैठक में सोनिया गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी, शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी प्रमुख लालू यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, संजय राउत, ललन सिंह, और लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

    शाम 6 बजे शुरू होगी बैठक 

    दो दिन होने वाली इस बैठक की शुरुआत आज शाम 6 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्वागत भाषण से होगी। इसके बाद बैठक के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। वहीं, इसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया विपक्ष के सभी नेताओं को डिनर देंगे। इसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे एक और औपचारिक बैठक शुरू होगी। बैठक के बाद शाम 4 बजे समूचा विपक्ष प्रेसवार्ता करेगा। बता दें कि पटना में हुई बैठक के बाद भी प्रेसवार्ता की गई थी, इसमें लालू यादव भी शामिल हुए थे।

    बैठक का एजेंडा

    • 2024 के आम चुनावों के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की ड्रॉफ्टिंग और गठबंधन के लिए जरूरी कम्यूनिकेशन पॉइंट्स तैयार करने के लिए एक सबकमेटी स्थापित करना
    • पार्टियों के सम्मेलनों, रैलियों और दो दलों के बीच विरोधाभासों को दूर करने के लिए एक सबकमेटी बनाना
    • राज्य के आधार पर सीट साझा करने के मामले पर चर्चा करना। 
    • ईवीएम के मुद्दे पर चर्चा करना और चुनाव आयोग के लिए सुधार सुझाव देना। 
    • गठबंधन के लिए एक नाम सुझाव देना। 
    • प्रस्तावित गठबंधन के लिए एक सामान्य सचिवालय की स्थापना करना। 

    Arvind kejriwal hemant soren mamta banerjee nitish kumar Rahul gandhi sharad pawar
    Previous Articleब्रेकिंग: उग्रवादी संगठन टीपीसी ने सीमालिया चौक में 2 लोगों को गोली मारी
    Next Article झारखंड का मास्टर माइंड ठग | खुद को सीएम के सचिव का पीए बताकर आईएएस-थानेदार को भी शिकार बनाया

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.