Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग : स्टार वॉरियर की जीत में दिव्यानी का हैट्रिक सहित 5 गोल
    Sport

    स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग : स्टार वॉरियर की जीत में दिव्यानी का हैट्रिक सहित 5 गोल

    News Box BharatBy News Box BharatJune 29, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    स्टार वॉरियर चडरी, कांके की टीम ने यूनाइटेड छोटानागपुर एफसी (एफ) को 9-0 से हराया।

    लिटिल एंजेल गोवा ब्लू, ब्लू पैंथर व तरुण घोष की टीम जीती

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग में स्टार वॉरियर चडरी कांके, लिटिल एंजेल गोवा ब्लू ब्लू पैंथर व तरुण घोष की टीम जीती। खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में स्टार वॉरियर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में यूनाइटेड छोटानागपुर एफसी (एफ) को 9-0 से हराया। टीम के लिए दिव्यानी ने हैट्रिक सहित पांच गोल दागे। दिव्यानी ने खेल के 11वें, 13वें, 15वें, 34वें व 49वें मिनट में गोल किया। उसके अलावा तुलसी ने छठे, अंकिता ने 31वें , 36वें व श्रेया ने 49वें मिनट में गोल किया। दूसरे मैच में लिटिल एंजेल गोवा ब्लू ने एसबीसी जोरार नामकुम को 2-0 पराजित किया। 27वें मिनट में मनीशा कुमारी व 42वें मिनट में अंजलि टोप्पो ने गोल मारा। वहीं, स्टेडियम ग्राउंड में खेले गए मैच में ब्लू पैंथर ने सुरूड एफसी नामकुम को 1-0 से हराया। टीम के लिए 16वें मिनट में कोमल रंजन ने गोल दागा। दूसरे मैच में तरुण घोष एफसी, धुर्वा ने सशक्त क्लब को 3-0 से पराजित किया। सातवें मिनट में तेरेसा लकड़ा, 22वें मिनट में अनामिका सांगा व 49वें मिनट में कल्पना कुजूर ने गोल दागे।

    29.6.24 का मैच

    प्रैक्टिस ग्राउंड : सुरूड बनाम तरुण घोष (2.30 बजे से), ब्लू पैंथर बनाम लिटिल एंजेल गोवा रेड ब्लू 3.30 बजे से

    स्टेडियम ग्राउंड : लिटिल एंजेल गोवा ब्लू बनाम युवा (2.30 बजे से), यूनाइटेड छोटानागपुर बनाम नगड़ी (3.30 बजे से)

    Caa Caa Football League Ranchi 2024 Caa Women's Football League Late Amitabh Choudhry Women's Football League 2024
    Previous Articleबड़ी खबर : हरमू फ्लाईओवर के DPR को मंजूरी | जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली
    Next Article चुनावी मोड में झारखंड : हेमंत सोरेन आज बिरसा मुंडा को नमन करेंगे फिर अपने आवास में पार्टी कार्यकर्ताओं को मैसेज देंगे

    Explore More

    September 30, 20262 Mins Read

    Amir Jangoo ने मचाया धमाल। भारत के खिलाफ जड़ा शानदार शतक। वेस्टइंडीज ने बनाया विशाल स्कोर

    September 30, 20262 Mins Read

    भारत को बड़ा झटका! दूसरे ODI में Naman Dhir चोटिल। टखना मुड़ने के बाद मैदान से लौटे

    September 30, 20262 Mins Read

    एशियन गेम्स में भारत का तीरंदाजी में डबल गोल्ड, महिला और मिक्स्ड टीम ने रचा इतिहास

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.