Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»रांची में अपराधी बैखौफ: कांके ब्लॉक के पास दिनदहाड़े जमीन कारोबारी अवधेश यादव को गोली मारी गई
    Crime

    रांची में अपराधी बैखौफ: कांके ब्लॉक के पास दिनदहाड़े जमीन कारोबारी अवधेश यादव को गोली मारी गई

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 14, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    एसएसपी ने अस्पताल में घायल अवधेश से की मुलाकात

    रांची। राजधानी में अपराधी बैखौफ हो गए हैं, हर दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देकर शहर में दहशत फैला रहे। अब दिनदहाड़े कांके ब्लॉक चौक के पास जमीन जमीन कारोबारी अवधेश यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार पैदल आए अपराधियों ने अवधेश को 7 गोलियां मारी हैं। गंभीर अवस्था में अवधेश यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अवधेश यादव पर हमले का आरोप उसके पूर्व पार्टनर पर लग रहा है। एसएसपी रांची ने अस्पताल में घायल अवस्था में इलाजरत अवधेश से मुलाकात की। एसएसपी ने कहा कि जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए अपना काम शुरू कर दी है। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान में पुलिस जुट गई है।

    राहगीर से पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल लूट फरार हुए अपराधी

    अपराधियों ने दुसाहस दिखाते हुए जमीन कारोबारी अवधेश यादव को बीच सड़क पर गोली मारी। इस वारदात को दो अपराधियों ने रांची के कांके ब्लॉक चौक के पास अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार अवधेश यादव अपने एक मित्र के साथ एक जमीन विवाद के मामले को सुलझाने के लिए घर से निकले थे, जैसे ही वे कांके ब्लॉक चौक के पास पहुंचे , पहले से ही घात लगाए दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने एक-एक करके कुल 7 गोलियां अवधेश को मारी। अपराधी पैदल ही आए थे व गोलीबारी करने के बाद एक राहगीर को पिस्तौल का भय दिखाकर मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

    जमीन कारोबारी की स्थिति गंभीर

    अपराधियों के हमले में घायल जमीन कारोबारी अवधेश यादव की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अवधेश यादव का ऑपरेशन कर अब तक पांच गोलियां निकाली जा चुकी है। जानकारी के अनुसार रांची के जगत पुरम कॉलोनी के जमीन को लेकर अवधेश यादव का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इस विवाद की वजह से अवधेश को गोली मारी गई है।

    crime
    Previous Articleजेपी नड्डा 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में रांची एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं से मिलेंगे
    Next Article मौसम अलर्ट: 3 दिन के लिए झारखंड में येलो अलर्ट | भारी बारिश की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.