Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»Shab-E-Qadr Ki Raat | जानें इसका महत्व | हजार रातों से बेहतर रात
    Latest

    Shab-E-Qadr Ki Raat | जानें इसका महत्व | हजार रातों से बेहतर रात

    News Box BharatBy News Box BharatApril 1, 2024Updated:April 1, 20243 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    इस रात न तो ज्यादा गर्मी और न ज्यादा ठंड होगी यानी मौसम खुशनुमा होगा

    रांची। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस्लाम धर्म में रमजान का मुबारक महीना बहुत ही पाक और खास माना जाता है। क्योंकि इस महीने में हर मुस्लिम रोजा रखते हैं, पांच वक्त की नमाज के साथ-साथ तरावीह भी पढ़ते हैं और अल्लाह की खूब इबादत करते है। रोजा रखने के साथ-साथ शब-ए-कद्र की रातों का भी काफी महत्व है। इस दौरान पूरी रात अल्लाह की इबादत की जाती है और दिल से दुआ मांगी जाती है। जो भी दुआएं मांगी जाती हैं, वो कबूल होती हैं। शब-ए-कद्र की रात रमजान के आखिरी के दस दिनों में आती है, जिसमें पांच रातों को शामिल किया गया है, 21, 23, 25, 27, 29 की रात। पांच रातों में से किसी एक दिन शब-ए-कद्र की रात आती है, जिसकी कई निशानियां कुरान में बयान की कई हैं।

    बहुत ही पाक रातों में से एक मानी जाती है

    इस्लाम में शब-ए-कद्र बहुत ही पाक रातों में से एक मानी जाती है, जिसे लैलातुल कद्र के नाम से भी जाता है। इसे अंग्रेजी में नाइट ऑफ डिक्री, नाइट ऑफ पावर, नाइट ऑफ वैल्यू भी कहा जाता है। मुस्लिम ग्रंथ के अनुसार इस रात कुरान की आयतों को दुनिया पर जिब्रील (फरिशते) के जरिए sallallahu alaihi wasallam (صَلَّى اللّٰهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ) पर नाजिल होना शुरू हुआ था। शब ए कद्र के दिन नफील नमाज अदा करते हैं। तहज्जुद की नमाज की अदायगी की जाती है। कसरत से कुरान की तिलावत की जाती है। बहुत से उम्र में दराज़ी और अपने गुनाहों की माफी की दुआ भी मांगते हैं और नफील नमाज अदा करते हैं।

    हजार महीने से बेहतर रात

    रमजान के महीने में शब-ए-कद्र की रात आती है, जिसे हजार महीने की रात से बेहतर समझा जाता है। इस दौरान की जाने वाली हर इबादत का सवाब कई गुणा बढ़त जाता है। अगर सच्चे दिल से अपने गुनाह की माफी मांगी जाती है, तो अल्लाह माफ कर देता है। इस दौरान तमाम मुस्लिम पूरी रात जागते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। कुरान पढ़ते हैं, नफ्ल नमाज अदा करते हैं, तहज्जुद की नमाज पढ़ते है। जिस दिन शब-ए-कद्र की रात होगी उस रात बहुत रोशनी होगी और आसमान चांद से चमक रहा होगा। इस रात न तो ज्यादा गर्मी और न ज्यादा ठंड होगी मतलब मौसम खुशनुमा होगा।

    शब-ए- कद्र की दुआ…

    अल्लाहुम्मा इंनका अफुव्वुन तुहिब्बुल अफवा फ’अफु अन्नी

    Allahumma innaka afuwwun tuhibbul afwa fa’Afu anni

    ( ए अल्लाह तू माफ करने वाला है और बेशक तू माफी को पसंद करता है, ए अल्लाह हमारे तमाम गुनाह तो माफ फरमा)

    shab e qadr shab e qadr 2024 shab e qadr ki dua shab e qadr ki namaz shab e qadr mubarak
    Previous ArticleIPL 2024 : धौनी की तूफानी पारी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला सकी | दिल्ली की पहली जीत
    Next Article IPL 2024 : मुंबई इंडियंस की हैट्रिक हार

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.