Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ED कार्यालय से रात 1 बजे निकलीं कल्पना सोरेन | झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रात ईडी ऑफिस में ही कटेगी
    News

    ED कार्यालय से रात 1 बजे निकलीं कल्पना सोरेन | झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रात ईडी ऑफिस में ही कटेगी

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 1, 2024Updated:February 1, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने देर रात हिरासत में ले लिया। सीएम हाउस से हिरासत में लेने के बाद ईडी की टीम हेमंत सोरेन को एयरपोर्ट स्थित ईडी कार्यालय में रात 10.15 बजे लेकर आई। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन व उनके बड़े बेटे ED कार्यालय आए। रात 10.15 बजे से लेकर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उनके साथ ईडी कार्यालय में रहीं। रात के एक बजे कल्पना सोरेन अपने बेटे के साथ ईडी कार्यालय से निकलीं। अब हेमंत सोरेन की पूरी रात ईडी कार्यालय में ही गुजरेगी। गुरुवार को ईडी की टीम 10.30 बजे हेमंत सोरेन को लेकर कोर्ट जाएगी। आपको बता दें कि बुधवार को ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास में लैंड स्कैम मामले को लेकर करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें ईडी ने हिरासत में ले लिया था। हेमंत सोरेन इसके बाद राजभवन जाकर अपना इस्तिफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को साैंपे।

    रात 11 बजे हेमंत सोरेन का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

    हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर में मेडिकल टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री के मेडिकल टेस्ट के लिए सिविल सर्जन कार्यालय के द्वारा डॉक्टर शुभम शेखर के नेतृत्व में सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया। रात 10:30 बजे ईडी अधिकारियों ने सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार को कॉल कर मेडिकल टीम को कार्यालय में बुलाए जाने की मांग की। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उनका ब्लड प्रेशर मापने के साथ ही उनका ईसीजी, शुगर लेवल, लोअर एब्डोमेन जैसी जांच प्रक्रिया को पूरा किया घयआ। मेडिकल टीम में सीनियर नर्सिंग स्टॉफ अंजली केरकेट्टा, प्रियंका तिग्गा सहित लैब टेक्नीशियन और पारा मेडिकल स्टॉफ शामिल थे। बता दें कि दंड क्रिया संहिता की धारा-54 के तहत गिरफ्तार किया जा चुके व्यक्ति का चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा मेडिकल संबंधित चिकित्सा जांच करने का प्रावधान शामिल है।

    हेमंत ने 30 को ही चंपई सोरेन के नाम पर मुहर लगा दी थी

    ED hemant soren Kalpana Soren
    Previous Articleगिरफ्तारी के बाद भी हेमंत सोरेन के हौसले बुलंद ! ट्वीट कर कहा- हार मानूंगा नहीं…
    Next Article हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर 10.30 बजे सुनवाई होगी

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 23, 20262 Mins Read

    विधायक कल्पना सोरेन को अंतरराष्ट्रीय सम्मान | Women Empowerment Trailblazer Award से नवाजी गईं

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.