Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»कभी खुशी कभी गम: झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य शिक्षकों की होगी नियुक्ति पर वेतन मिलेगा आधा
    News

    कभी खुशी कभी गम: झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य शिक्षकों की होगी नियुक्ति पर वेतन मिलेगा आधा

    News Box BharatBy News Box BharatJune 21, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    झारखंड एजुकेशन लेटेस्ट न्यूज

    विभाग ने झारखंड कर्मचारी आयोग को पत्र भेजा

    रांची। झारखंड में 26 हजार प्रथमिक शिक्षकों यानी सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति होगी। प्राथमिक शिक्षा सचिव ने राज्य कर्मचारी आयोग को नियुक्ति के लिए अधियाचना भेज दी है। यह शिक्षक बनने वालों के लिए अच्छी खबर है। दूसरी ओर शिक्षकों की खुशी के बीच निराशा की भी खबर है, उन्हें आधा वेतन मिलेगा। यह आदेश शिक्षा विभाग क अधिकारियों ने दिया है।

    सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति विभाग के अधिकारियों के सोच की उपज

    सहायक शिक्षक के स्थान पर सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति करने का निर्णय शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सोच की उपज है। बता दें कि राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों, अल्पसंख्यक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में इंटर प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति होती रही है। ऐसे शिक्षकों का वेतनमान 9300 से 34800 ग्रेड पे 4200 के तहत करीब 45,500 वेतन मिलता है। शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक के स्थान पर सहायक आचार्य के पद पर शिक्षक नियुक्ति करने का फैसला लिया है। अब इनका वेतनमान 5200 से 20200, ग्रेड पे 2400 निर्धारित किया गया है। उन्हें करीब 26,000 वेतन मिलेगा।

    एक ही विद्यालय में 2 तरह का मिलेगा वेतन

    एक ही विद्यालय में पहले से काम कर रहे शिक्षकों को 45,500 और अब नियुक्त होने वाले शिक्षकों को 26,000 वेतन से संतोष करना पड़ेगा।योगदान की तिथि से नहीं मिलेगा वेतनसहायक आचार्य के पद पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों के लिए बुरी खबर है। प्राथमिक शिक्षा सचिव ने बिहार के समय से चली आ रही व्यवस्था को बदल दिया है। पुरानी व्यवस्था के तहत नियुक्त होने वाले शिक्षकों को योगदान की तिथि से वेतन का भुगतान होता रहा है। अब सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों को 7 जून 2022 से प्रभावी सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त के लिए नियमावली 2022 के अनुसार नियुक्ति और वेतनमान का लाभ मिलेगा। प्रथम वेतन निर्धारण प्रपत्र अर्थात प्री-पोजिशन स्टेटमेंट के अनुमोदन के बाद ही वेतन मिलेगा।

    शिक्षक संघ ने जताया विरोध

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने नई शिक्षक बहाली में वेतनमान घटाने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि दिनोंदिन वेतनमान में बढ़ोतरी होती है कि कटौती। मात्र 26,000 के वेतन में नई नियुक्ति होने पर क्वालिटी और दक्ष शिक्षक की बहाली नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि इतने कम वेतनमान में कोई भी आवेदक शिक्षक बहाल होना पसंद नहीं करेगा। नियुक्ति होने पर भी शिक्षा का स्तर क्या होगा, यह अनुमान लगाया जा सकता है। प्रारंभिक शिक्षा, शिक्षा की रीढ़ होती और उसमें कमी करना बुनियाद पर कटौती करने जैसा होगा।

    News Box Bharat latest news

    Previous ArticleEd के सवालों का जवाब देने के बाद घर को निकले विष्णु अग्रवाल । देखें वीडियो
    Next Article ATS ने विकास तिवारी का मुख्य गुंडा बंगाल का टप्पू सहित 3 अपराधियों को हथियार के साथ अरेस्ट किया

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.