Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»जेएसएसपीएस ने डीएसएस को 11-0 से हराया | बबिता कुमारी ने हैट्रिक जमाया
    Sport

    जेएसएसपीएस ने डीएसएस को 11-0 से हराया | बबिता कुमारी ने हैट्रिक जमाया

    News Box BharatBy News Box BharatJune 25, 2024Updated:June 25, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग: डिबडीह व सिल्ली भी जीते

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग में जेएसएसपीएस, डिबडीह जय जवान व सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज की। खेलगांव के स्टेडियम ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में जेएसएसपीएस ने एकतरफा मुकाबले में डीएसएस को 11-0 से पराजित किया। बबिता कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल अपने नाम किया। बबिता कुमारी ने खेल के दूसरे, पांचवे व 21वें मिनट में गोल किया। इसके अलावा रौशनी तिग्गा ने 9वें व 10वें, संजना उरांव ने 23वें व 25वें, क्रांति उरांव ने 27वें, ललिता ने 32वें, सुष्मिता मिंज ने 45वें व पूजा कुमारी ने 51वें मिनट में गोलकर टीम को बड़ी जीत दिला दी। दूसरे मैच में डिबडीह जय जवान ने कड़े संघर्ष के बाद जीटीएक्स डार्क हार्स को 2-1 से हराया। डार्क हार्स के लिए 33वें मिनट में प्रिती लकड़ा ने गोल किया। डिबडीह की ओर से अंजलि कुजूर ने 43वें व अलिशा तिग्गा ने 57वें मिनट में गोल दागा। वहीं, प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में सिल्ली ने सुरूड एफसी को 3-0 से पराजित किया। लखमनी कुमारी ने 32वें व 48वें मिनट में गोल किया। 12वें मिनट में रिना महतो ने गोल दागा। दूसरा मुकाबला लिटिल एंजेल गोवा रेड व तरुण घोष एफसी धुर्वा का मैच गोल रहित पर छूटा।

    26.6.24 का मैच

    प्रैक्टिस ग्राउंड : स्टार वॉरियर कांके बनाम चारीहुजीर (2.30 बजे से), जोरार नामकुम बनाम आशा भुसूर 3.30 बजे से

    स्टेडियम ग्राउंड : रांची रेकर्स बनाम सुरूड नामकुम (2.30 बजे से), सिल्ली बनाम सशक्त (3.30 बजे से)

    Caa Caa Football League Ranchi 2024 Caa Women's Football League Late Amitabh Choudhry Women's Football League 2024
    Previous Articleदेश में पहली बार लोकसभा स्पीकर पद का चुनाव होगा : एनडीए से ओम बिरला व इंडिया की ओर से के सुरेश
    Next Article बी डिवीजन फुटबॉल लीग : चुंद | बुंडू | ट्राइबल व एजी हरमू जीते

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.