Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बीजेपी पर जमकर बरसे JMM प्रवक्ता : बापू हम शर्मिंदा है अभी भी तेरे कातिल जिंदा है : सुप्रीयो भट्टाचार्य
    News

    बीजेपी पर जमकर बरसे JMM प्रवक्ता : बापू हम शर्मिंदा है अभी भी तेरे कातिल जिंदा है : सुप्रीयो भट्टाचार्य

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 30, 20243 Mins Read
    झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बापू हम शर्मिंदा है अभी भी तेरे कातिल जिंदा है
    Buy Ad Space

    निशिकांत जी ट्विट करते रहें, 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें री ट्वीट करेंगे

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बापू हम शर्मिंदा है अभी भी तेरे कातिल जिंदा है। बापू के सपनों को खत्म करने वाले आज भी समाज में है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर जिस तरह से लापता, कहां खो गए, कहां चले गए जैसी बातें सामने आई वो कहीं से भी सही नहीं है। सीएम एक संवैधानिक पद में बैठे हुए हैं व ऐसी बातों को कहना भी कहीं से भी ठीक नहीं है। सुप्रीयो ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने निजी काम से शनिवार को दिल्ली गए थे। काम के बाद वे दिल्ली से रांची लौट आए। मुख्यमंत्री एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्थान हैं। मुख्यमंत्री के बारे में बीजेपी ने जिन शब्दों को प्रयोग किया, वह पूरी तरह सीआरपीसी की धारा 499 पर लागू होती है। यह मानहानि की धारा है, हम लोग इसको लेकर जल्द आपराधिक के मुकदमा दर्ज करेंगे।

    किसी मनोचिकित्सक से बाबूलाल की दिमागी हालत ठीख कराया जाए

    बाबूलाल मरांडी ट्विटर पर फोटो छापते हैं व लिखते हैं कि सीएम को खोजने वाले को 11 हजार का ईनाम देंगे। उन्होंने कहा कि जेएमएम भी झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के दिमागी हालत को ठीक कराने के लिए 11 लाख रुपए खर्च करेगा। ताकि अच्छे से अच्छे मनोचिकित्सक से बाबूलाल के दिमागी हालत को ठीक कराया जा सके। बीजेपी के लोगों को शर्म आनी चाहिए, उनके पार्टी के लोग सीएम को लेकर थाना जाते हैं। सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि ईडी को जब समय दिया गया तब ईडी समय से पहले दिल्ली स्थित आवास पर कैसे चली गई। वो भी ईडी घर की तलाशी भी कैसे ले ली, जब घर का मालिक ही घर में न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि 36 लाख किसके हैं, यह पूरी तरह से बीजेपी का प्लांट है। खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं केंद्रीय एजेंसी।

    हेमंत सोरेन वीर शिबू सोरेन का बेटा है

    हेमंत सोरेन न हिमंता, न अजीत पवार हैं आैर न ही न ही नीतीश कुमार हैं। हेमंत सोरेन वीर शिबू सोरेन का बेटा है। बीजेपी को लेकर झारखंड की जनता में आक्रोश है। एक कह रहा है कि सीएम प्रकट हुए, कोई कहता है लापता हुए। बीजेपी ऑफिस में लगे बायोमेट्रिक सिस्टम से सीएम क्या रोज जाकर हाजिरी लगाएंगे क्या। बीजेपी के लोगों में भाषा की नीचता आती कहां से है। 2024 म ऐसे लोगों को चिन्हित कर आइसोलेट किया जाएगा। भारत के संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि कोई व्यक्ति प्लेन से जाए तो प्लेन से ही लौटे। बाबूलाल जी आपकी उम्र हो चुकी है, आपको 2024 में ऐसी खातिरदारी करेंगे, वह मेहमाननवाजी नहीं भूल पाएंगे। भाजपा के सांसद निशिकांत जी ट्विट करते रहें, हम 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें री ट्वीट करेंगे।

    hemant soren
    Previous Articleधारा 144- CM हाउस ! राजभवन व ED ऑफिस
    Next Article आज ED झारखंड के सीएम से करेगी पूछताछ | सीएम हाउस | राजभवन व ईडी कार्यालय एरिया में धारा-144

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.