Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»JMM ने BJP को दी खुली चुनौती : झारखंड का 1.36 लाख करोड़ केंद्र नहीं देगा तो यहां से कोयला का एक भी गाड़ी बाहर नहीं जा सकेगा
    Latest

    JMM ने BJP को दी खुली चुनौती : झारखंड का 1.36 लाख करोड़ केंद्र नहीं देगा तो यहां से कोयला का एक भी गाड़ी बाहर नहीं जा सकेगा

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 17, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    इस खबर की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें..

    रांची। 1.36 लाख करोड़ केंद्र सरकार पर बकाया पैसे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब JMM ने इस पैसे को लेकर केंद्र सरकार को खुली चुनौती दे डाली है। प्रेस को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने कहा कि अगर झारखंड का 1.36 लाख करोड़ केंद्र नहीं देगा तो यहां से कोयला का एक भी गाड़ी बाहर नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोयला मंत्री झारखंड पहुंच कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और राज्य का बकाया पैसा वापस करने की बात कही थी। लेकिन जब सदन में बकाया पैसा का सवाल पप्पू यादव ने उठाया तो सदन में वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि झारखंड का कोई भी पैसा बकाया केंद्र के पास नहीं है। सुप्रीयो ने कहा कि नाटक करना केंद्र सरकार को बंद करना होगा। कोयला हमारा जमीन हमारा और मर्जी किसी आैर का चलने नहीं दिया जाएगा। अब भू राजस्व विभाग ने आदेश जारी किया है कि 15 दिनों में अगर इसपर कॉल इंडिया जवाब नहीं देता तो झारखंड से कोयला निकलने नहीं देंगे।

    नहीं उठने देंगे कोयला

    बकाए पर केंद्र सरकार के जवाब के बाद केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। सुप्रीयो ने कहा कि वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बड़ी चतुराई से कह दिया कि कोई बकाया नहीं है। यह नाटक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आज भू-राजस्व विभाग ने आदेश जारी कर कोल इंडिया से 15 दिन के भीतर बकाए पर जवाब देने को कहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राजमहल से राजहरा तक एक भी कोयला खदान नहीं चलेगा, एक ढेला भी कोयला बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा सांसदों की नीयत पर भी सवाल खड़े किए हैं। सुप्रीयो ने कहा कि प्रधानमंत्री को पूरे ब्योरा भी दिया गया। अब लड़ना ही है केंद्र सरकार से तो राज्य सरकार तैयार है। अपना हक लेने आता है व ले लेंगे। अब अंतिम किल भी ठोंका जाएगा। कोयला कंपनी के अधिकारियों को चेताया गया कि अगर राज्य सरकार का पैसा पहले नहीं दिया तो एक फाउड़ा भी चलाने नहीं दिया जाएगा।

    bjp Cm Jharkhand Hemant Soren Coal India Coal Ministry Supriyo Bhattacharya
    Previous Articleअब फिर बढ़ेगा विवाद : केंद्र सकरार ने कहा- झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास बकाया नहीं है
    Next Article हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत कब : कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 से 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.