Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : कड़े संघर्ष के बाद कोरिया ने चीन को 1 गोल से हराया
    News

    झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : कड़े संघर्ष के बाद कोरिया ने चीन को 1 गोल से हराया

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 27, 2023Updated:October 27, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 का दूसरा मैच कोरिया व चीन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कोरिया ने चीन को 1-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। दोनों ही टीमों ने शुरू से ही आक्रमक खेल खेला। खासकर कोरियाई खिलाड़ी मैच में ज्यादा आक्रमक दिखीं। 18वें मिनट में कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसपर एएन सुजीन ने तेज शॉट माकर गोल में तब्दिल कर दिया। टीम को बढ़त दिला दी। यह बढ़त हाफ टाइम तक बरकरार रहा।

    डिफेंडिंग चैंपियन जापान की जीत के साथ शुरुआत

     इससे पहले झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 का रंगारंग आगाज हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन जापाना व मलेशिया के मैच के साथ चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। मुकाबले में जापान ने मलेशिया को आसानी से 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। जापान की टीम को 13वें मिनट में ओगावा रिका ने बढ़त दिला दी। यह टूर्नामेंट का पहला गोल हुआ। हाफ टाइम तक जापान की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के खेल में भी जापानी टीम ने हमला जारी रखा। तोरियामा मई ने 43वें मिनट में एक शानदार गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। खेल के अंतिम समय 54वें मिनट में शिहो ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोलकर टीम को 3-0 से बड़ी जीत दिला दी। मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में  खिलाड़ियों  ने अपने शानदार खेल के प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। सभी पवेलियन में दर्शक मोबाइल का टॉर्च से एक दूसरे का उत्साह बढ़ाते रहे।

    चीयरलीडर व जूही ने लोगों का मनोरंजन किए

    पहले मैच रंगारंग कार्यक्रम व मस्कट जूही ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबले का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने किया। वहीं, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मैच का आनंद उठाते हुए सुरक्षा की कमान को भी अपने नजरों से देखते रहे। इस दौरान उपायुक्त व एसएसपी ने मस्कट जूही के साथ फोटो भी खिंचवाएं। साथ ही चीयरलीडर्स ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। सारे पवेलियन भरे थे। लोग अपने-अपने मोबाइल से नाजारा को कैद भी कर रहे थे। मैच के हाफ टाइम के दौरान बीच ग्राउंड में चीयरलीडर व मस्कट जूही लोगों का मनोरंजन करते रहे। नागपुरी व हिंदी गाने पर लोग भी झूमते रहे।

    मोरहाबादी मैदान में लोगों ने बड़े स्क्रीन में मैच का आनंद उठाया

    स्टेडियम में दर्शकों के भर जाने के बाद लोगों ने मोरहाबादी मैदान में लगे एलईडी स्क्रीन पर मैच का आनंद उठाए। वहीं, रांची शहर पूरी तरह से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पोस्टर से पट चुका है। जोहार एशिया पोस्टर से स्टेडियम और स्टेडियम के आसपास का एरिया पटा नजर आया। खासकर मोरहाबादी एरिया पूरा हॉकीमय हो गया। वहीं, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। पार्किंग के लिए मोरहाबादी मैदान में सुविधा मुहैया कराई गई है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां स्टेडियम परिसर में मौजूद हैं। मैदान के बाहर सीएम हेमंत सोरेन का हॉकी स्टिक के साथ कट आउट भी देखते बन रहा।

    रात 8.30 बजे भारत का पहला मुकाबला थाईलेंड से

    झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 की शुरुआत 27 अक्टूबर को मलेशिया और जापान के पहले मैच से हो गई। दूसरा मैच चीन व कोरिया के बीच खेला गया। अब, मेजबान भारत रात 8.30 बजे थाईलैंड से जीतने उतरेगा।

    asian champions trophy 2023
    Previous Articleबालू के अवैध कोरोबार में शामिल सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप सस्पेंड
    Next Article झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : झारखंड की संगीता के हैट्रिक गोल से टीम इंडिया ने थाईलैंड को 7-1 से धो डाला

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.