Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट : लाखों का पुरस्कार जीतने का मौका
    News

    झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट : लाखों का पुरस्कार जीतने का मौका

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 13, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड वोटर अवेयरनेस कांटेस्ट को लेकर सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सभागार में विभिन्न कोटि के कलाकारों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य रांची के विभिन्न कोटि के कलाकारों जैसे चित्रकार, संगीतकार, गीतकार, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, फिल्म निर्देशक, अभिनेता-अभिनेत्री आदि को झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देना तथा प्रतियोगिता के नियमों से उनको अवगत कराना था। कार्यशाला में पहुंचे कलाकारों को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने उनसे कहा कि यह एक अच्छा मौका है। जब वे लोकतंत्र के महापर्व के प्रचार प्रसार में भागीदार बनकर न केवल अपनी कला का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर सकते हैं। बल्कि उनके सामने पुरस्कार जीतने का भी अवसर है। नेशनल वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट की तर्ज पर झारखंड में भी यह वोटर अवेयरनेस कॉन्टैक्ट आयोजित किया जा रहा है, जिसकी प्रविष्टियां भेजने के लिए झारखंड के सभी आयु वर्ग के लोगों से अपील की जा रही है। बताया गया कि शॉर्ट फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो, रील मेकिंग तथा पोस्टर मेकिंग जैसी चार कोटि की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए विस्तृत जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है। उक्त प्रतियोगिता के लिए 10 लाख रुपए तक के अंतर्गत कुल राशि के पुरस्कारों का भी प्रावधान रखा गया है। इस प्रतियोगिता की आखिरी तिथि 31 मार्च 2024 रखी गई है। सभी कोटियों में प्रविष्टियां प्राप्त होने के उपरांत मुख्यालय स्तर पर गठित निर्णायक मंडली द्वारा उनमें से बेहतर रचनाओं को चयनित किया करते हुए पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कारों का निर्णय करते समय संबंधित प्रतिभागी के सोशल मीडिया इंगेजमेंट को भी आधार बनाया जाएगा। सोशल मीडिया के लिए कुल 35 प्रतिशत का अधिभार तय किया गया है। कार्यशाला के समापन पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी को मतदाता शपथ दिलवाई गई। इस दौरान विभिन्न कलाकारों के अलावा अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, विशाल कुमार, विवेक कुमार, सौरभ झा आदि मौजूद थे।

    Jharkhand Voter Awareness Contest
    Previous Articleरोड सेफ्टी सेमिनार : सबसे ज्यादा सड़क हादसा टू व्हीलर से होता है
    Next Article ED देर रात तक विनोद सिंह के कार्यालय में दबिश डाली हुई है

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.