Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड फुटबॉल के जादूगर प्रभाकर मिश्रा दुनिया को कह गए अलविदा
    Latest

    झारखंड फुटबॉल के जादूगर प्रभाकर मिश्रा दुनिया को कह गए अलविदा

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 14, 2023Updated:July 14, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। देश के बड़े फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार झारखंड फुटबॉल के जादूगर 75 वर्षीय प्रभाकर मिश्रा शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। 1977 में इन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और रांची, बिहार (अब झारखंड) का नाम विश्व के मानचित्र पर लहराया। प्रभाकर फुटबॉल में अपनी पूरी जिदंगी लगा दिए। वर्ष 2002 में एचईसी से रिटायर हुए थे। सीएए ने प्रभाकर मिश्रा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने कहा कि उनका निधन फुटबॉल जगत खासकर रांची के लिए एक बहुत बड़ा धक्का लगा है। उनकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती है। सीएए में उनके योगदान को कोई नहीं भूल सकता। ऐसा खिलाड़ी फिर इस राज्य को अब नहीं मिल सकता। 1966 में मुंगेर (बिहार) से फुटबॉल की शुरुआत करने वाले मिश्रा ने झारखंड-बिहार के युवाओं में जोश भर कर कई खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म दिलाया। उनके कोचिंग में कई खिलाड़ियों ने अपनी लंबी सफर फुटबॉल में तय की। फुटबॉल खिलाड़ियों को हमेशा वो फायदा ही पुहंचाए। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के लाइफ मंबर रहे प्रभाकर ने रांची फुटबॉल को बहुत कुछ दिया। उन्होंने कई ऑफिशियल व क्लब में कोचिंग भी दी।

    उपलब्धि

    1966- मुंगेर सेफुटबॉल शुरू की

    1968- भागलपुरयूनिवर्सिटीसे खेले

    1972- कोलकाता में फुटबॉल खेली

    1973- मोहम्मड‌्न स्पोर्टिंगक्लब रांची की ओर से खेले

    1974- बांग्लादेश में खेले

    1975- एरियंस क्लब के लिए खेले

    1977- भारतीय टीम के लिए खेले।

    खिलाड़ियों को तराशने का काम किए
    प्रभाकर मिश्रा राज्य की फुटबॉल टीम की सेलेक्शन कमेटी में भी रहे।2 वर्ष तक रांची से इंटर स्टेट फुटबॉल टीम का सेलेक्शन करवाते रहे। उन्होंने वर्ष 1978 से 80 तक हैदराबाद के महान फुटबॉल खिलाड़ी जॉन विक्टर को संयुक्त बिहार के समय रांची में बुलवाया था और यहां होनहार खिलाड़ियों के चयन उनके बेहतर प्रशिक्षण का जिम्मा भी सौंपा था। हालांकि इसके बाद विक्टर हैदराबाद में फुटबॉल को बढ़ावा देने में जुट गए। इस दौरान प्रभाकर ने अपने काम को बखूबी जारी रखा। फुटबॉल की नई पौध को अभ्यास करवाने से वे कभी नहीं चूके।

    aiff Caa Football
    Previous Articleब्रेकिंग: झारखंड के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर प्रभाकर मिश्रा का निधन
    Next Article 16 जुलाई से झारखंड कांग्रेस ‘भारत जोड़ो की बात’ शहर से लेकर गांव-गांव तक पहुंचाएगी

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.