Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की
    Latest

    झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 21, 2025Updated:February 21, 20255 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    नेताओं को कार्यकर्ताओं के प्रति उत्तरदायी होना होगा

    रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू का बिरसा मुंडा की धरती पर जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली से सेवा विमान से रांची पहुंचने के बाद झारखंड कांग्रेस की ओर से उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी के स्वागत के लिए टाना भगत भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे थे। पारंपरिक ढोल-नगाड़े और छऊ नृत्य, कलश नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू ने सीधे डोरंडा जाकर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हिनू चौक स्थित कर्पूरी ठाकुर, बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल से के. राजू अरगोड़ा चौक स्थित वीर बुधु भगत की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।बुधु भगत की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद के. राजू ने हरमू स्थित बाबा कार्तिक उरांव, सिदो कान्हो की प्रतिमा और परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी पहली पांच दिवसीय झारखंड यात्रा की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू राज्य के महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के नेताओं के साथ के. राजू ने एक औपचारिक बैठक भी की।

    गांव में संगठन को मजबूत किया जाएगा

    रांची पहुंचने पर मीडिया कर्मियों से अपनी पहली अनौपचारिक मुलाकात में नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करने के साथ-साथ गांव में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है। एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के प्रयास तेज किए जाएंगे। इसके साथ-साथ वैसे नेता जो कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं और किसी भी वजह से पार्टी से अलग हैं, उन्हें भी पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहू, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित कई नेताओं ने नए प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।

    झारखंड को नंबर वन बनाना है

    के राजू ने कहा कि हमें प्रण लेना है कि संगठन के मामले में हमें झारखंड को नंबर वन बनाना है, कार्यकर्ता हमारे केंद्र बिंदु में रहेंगे। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूत करना होगा,इसके लिए कार्यकर्ताओं के मुद्दे पर कार्य करेंगे। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हमें ग्राम पंचायत और वार्ड कमेटी प्रखंड कमिटी को मजबूत बनाना है। यह कागजी नहीं बल्कि पूरी तरह क्रियाशील होगी, पूरे झारखंड में संविधान के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताना है। नेताओं को कार्यकर्ताओं के प्रति उत्तरदायी होना होगा। मैं यह उत्तरदायित्व लेना चाहता हूं कि कांग्रेस नेता होने के नाते संगठन को आगे बढ़ाने में मेरा योगदान क्या है। महागठबंधन द्वारा जनता को दिए गए सभी गारंटी पूरी होगी। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के केंद्र में लाया जाएगा।

    2025 संगठन सृजन का वर्ष है

    केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान के प्रणेता बाबा साहेब के विरुद्ध जिस प्रकार अभद्र टिप्पणी की गई थी उसके खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस ने आंदोलन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार पूरे देश में जय बापू जय भीम जय संविधान के तहत सम्मान मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत झारखंड के 316 प्रखंड में सम्मान मार्च निकाला गया। 2025 संगठन सृजन का वर्ष है और हमें संगठन की अंतिम इकाई तक को मजबूत करना है। हम जिन ग्राम वार्ड मोहल्ले में रहते हैं उस स्तर तक संगठन को लेकर जाना है। प्रथम दौर में प्रभारी दक्षिणी छोटा नागपुर उत्तरी छोटा नागपुर और कोल्हान क्षेत्र का दौरा कर संगठन की समीक्षा करेंगे अपने दूसरे दौरे में पलामू और संथाल परगना क्षेत्र में संगठन की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रणव झा ने कहा कि के राजू जी ने देश में कार्यों के सोशल ऑडिट की शुरुआत की थी। झारखंड में भी सोशल ऑडिट होगी सभी नेताओं के कार्यों की सोशल ऑडिट की जाएगी। किन नेताओं का संगठन और जनता के हित में क्या योगदान रहा इसकी पूरी जानकारी नए प्रभारी जुटाकर रखेंगे। संगठन मे ईमानदारी पूर्वक काम करना है संगठन आगे बढ़ेगा तो हम आगे बढ़ेंगे।

    27 प्रतिशत आरक्षण सबसे प्रमुख मुद्दा

    कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य में जातीय जनगणना ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण सबसे प्रमुख मुद्दा है। वर्तमान बजट में जातीय जनगणना के लिए राशि का आवंटन करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया गया है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को हमेशा हमारी तरफ से सहयोग मिलता रहेगा। संगठन की मजबूती से ही हम सभी आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। संगठन में काम करने का परिणाम संगठन ने हमें दिया है। जनता के लिए कांग्रेस हमेशा आगे बढ़कर काम करती है। कार्यक्रम को अंबा प्रसाद, प्रदीप कुमार बालमुचू, राजेश ठाकुर, सुबोध कांत सहाय, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडे, सिंह सुरेश बैठा, बन्ना गुप्ता, के एन त्रिपाठी, केदार पासवान ने भी संबोधित किया।

    इन्होंने भी किया स्वागत

    कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुजनी ने किया। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया। स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह, राजीव रंजन, संजय पासवान, शमशेर आलम, ज्योति मथारू, राकेश सिन्हा, किशोर शाहदेव, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, रियाज अंसारी, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, अमूल्य नीरज खलको, अशोक चौधरी, रमा खलको, भीम कुमार, सुल्तान अहमद, गुंजन सिंह, अजयनाथ शाहदेव, आलोक कुमार दुबे, विनय सिन्हा दीपू, विनय उरांव, नेलीनाथन, गुंजन सिंह, गजेंद्र सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

    Previous Articleरांची में एक शादी समारोह में चली गोली में कैटरर की मौत
    Next Article झारखंड के मंत्रियों को बंगला हुआ आवंटित

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.