Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»ईरान-इजरायल टेंशन : भारत सरकार ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की | अगली सूचना तक इन दोनों देशों की यात्रा न करें
    Latest

    ईरान-इजरायल टेंशन : भारत सरकार ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की | अगली सूचना तक इन दोनों देशों की यात्रा न करें

    News Box BharatBy News Box BharatApril 12, 20242 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और फ्रांस ने भी एडवाइजरी जारी की

    रांची। ईरान व इजरायल में युद्ध की आशंका के बीच भारत ने ईरान और इजरायल (Iran-Israel) के लिए ट्रैवल एडवाइजरी (Travel Advisory) जारी की है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारतीयों से कहा कि वो अगली सूचना तक इन दोनों देशों की यात्रा न करें। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान या इजरायल में रहने वाले भारतीय वहां के दूतावासों से फौरन संपर्क करें व अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। सभी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और कम से कम बाहर निकलें। भारत के अलावा 4 अन्य देशों ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी जारी करने वाले देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और फ्रांस शामिल हैं। बता दें कि 1 अप्रैल को इजरायल ने सीरिया में ईरानी एम्बेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने इजरायल को बदला लेने की धमकी दी थी।

    ईरान अगले दो दिन में इजरायल पर हमला कर सकता है

    अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने दावा किया है कि ईरान अगले दो दिन में इजरायल पर हमला कर सकता है। WSJ ने शुक्रवार को अमेरिकी इंटेलिजेंस के हवाले से ये जानकारी दी। WSJ ने रिपोर्ट में ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई से हमले का प्लान साझा किया गया है। वो इसके मुमकिन असर का आकलन कर रहे हैं।

    अमेरिका ने चीन-सऊदी से मदद मांगी

    ईरान-इजरायल टेंशन के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सऊदी अरब, चीन, तुर्किये और कई यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों से फोन पर बात की। ब्लिंकन ने सभी देशों से ईरान को हमला न करने के लिए मनाने को कहा है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- विवाद को बढ़ावा देना किसी के भी हित में नहीं है।

    इजरायल को सजा जरूर देंगे

    अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी ने भी आशंका जताई थी कि 1 अप्रैल के हमले के बाद ईरान इजराइल पर जवाबी अटैक कर सकता है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई ने बुधवार (10 अप्रैल) को कहा था-इजराइल को इस हमले की सजा जरूरी दी जाएगी। उन्होंने सीरिया में हमारे दूतावास पर हमला किया। यह ईरान की धरती पर हमला करने जैसा ही था।

    Iran Iran-Israel Conflict Israel
    Previous Articleरांची में 21 को उलगुलना रैली : मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी भी आएंगे | कल्पना ने लिखा- महंगाई के खिलाफ पूरा देश कह रहा है उलगुलान
    Next Article सत्या भारती ने सरहुल जुलूस का दिल जीता

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.