Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»IPL 2024 : राशिद खान ने आखिरी गेंद में 4 लगाकर गुजरात को जिताया | राजस्थान की पहली हार
    Sport

    IPL 2024 : राशिद खान ने आखिरी गेंद में 4 लगाकर गुजरात को जिताया | राजस्थान की पहली हार

    News Box BharatBy News Box BharatApril 11, 2024Updated:April 11, 20242 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    प्लेयर ऑफ द मैच राशिद खान।
    Buy Ad Space

    कप्तान शुभमन गिल ने खेली 72 रनों की अच्छी पारी

    रांची। IPL 2024 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को सांसे रोक देने वाले मैच में 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जीत के हीरो ऑल राउंडर राशिद खान रहे। गुजरात को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। राशिद खान व तेवतिया ने इसे पूरा कर टीम को शानदार जीत दिला दी। राशिद खान ने आखिरी गेंद में चौका लगाकर राजस्थान की टीम के अरमानों पर पानी फेर दिया। राजस्थान की टीम की यह पहली हार है। तेवतिया और राशिद ने आखिरी 2 ओवर में 35 रन जोड़े। राजस्थान की टीम ने पहले खेलते हुए 3 विकेट खोकर 196 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 197 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात की जीत में कप्तान शुभमन गिल का भी अहम योगदान रहा, उन्होंने 44 गेंदों में 72 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस जीत के बाद गुजरात की टीम 6 अंकों के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान की टीम टूर्नामेंट में पहला मैच हारी इसके बावजूद वो अंक तालिका में टॉप पर है। राजस्थान के लिए कुलदीप सेन ने 3 विकेट झटके, जबकि युजवेंद्र चहल को दो सफलतां मिलीं।

    संक्षिप्त स्कोर

    राजस्थान : 196/3 (20), रियान पराग 76, संजू सैमसन 68, यशस्वी जायसवाल 24 रन। उमेश यादव, राशिद खान व मोहित शर्मा 1-1 विकेट। गुजरात : 199 /7 (20), शुभमन गिल 72, साई सुदर्शन 35, राशिद खान 24* रन। कुलदीप सेन 41/3, युजवेंद्र चहल 43/2 विकेट। प्लेयर ऑफ द मैच : Rashid Khan.

    अबतक चौका व छक्का लगा

    6 : 410

    4 : 694

    सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

    युजवेंद्र चहल (RAJASTHAN) : 10

    मुस्ताफिजुर रहमान (CSK) : 9 विकेट

    अर्शदीप सिंह (PUNJAB) : 8

    टॉप रन स्कोरर

    विराट कोहली (BANGLORE) : 316

    रियान पराग (RAJASTHAN) : 261

    शुभमन गिल (GUJRAT) : 255

    Gujrat Titans Ipl 2024 Ipl Score Rajasthan rajasthan royals Rashid Khan
    Previous Articleहटिया कचनार टोली ईदगाह मैदान में बाउंड्री वॉल कराने गए 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article बिग ब्रेकिंग : MS DHONI के करीबी दोस्त रहे मिहिर दिवाकर अरेस्ट

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 31, 20263 Mins Read

    Duleep Trophy: दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज, ईस्ट जोन ने 50 रन का आंकड़ा पार किया

    August 29, 20263 Mins Read

    दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार आमने-सामने, कल से महामुकाबले

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.