Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023 के फाइनल में भारत | गेंदबाज मो. शमी फिर बने हीरो
    News

    ICC Cricket World Cup 2023 के फाइनल में भारत | गेंदबाज मो. शमी फिर बने हीरो

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 15, 2023Updated:November 15, 20234 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    विराट कोहली: गेंद 113, रन 117, चौका 9, छक्का 2
    Buy Ad Space

    सचिन ने कहा- अब यंग लड़का विराट प्लेयर बन चुका है

    तेज गेंदबाज मो. शमी ने किवी बल्लेबाजों को झटका देकर फाइनल खेलने का सपना को तोड़ दिया।

    – मो. शमी ने फिर 5 विकेट लेकर वर्ल्ड कप में रिकार्ड बनाया

    – इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बैकहम भी मैच देखें

    रांची।  ICC Cricket World Cup 2023 के फाइनल में शान से भारत पहुंच गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आसानी से 70 रन से हरा दिया। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 7 विकेट लेने वाले शमी player of the match बनें। अकेले न्यूजीलैंड के मिशेल ने शतक लगाकर टीम को जिताना चाहा, लेकिन बाकी के बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाए। वहीँ, शतक लगाते ही सोशल मीडिया पर विराट कोहली को बधाईयां मिलने लगी। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि, अब यंग लड़का विराट प्लेयर बन चुका है। इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बैकहम भी सेमीफाइनल देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।

    मो. शमी ने फिर किया कमाल

    टीम इंडिया के खतरनाक तेज गेंदबाज मो. शमी ने शुरुआती झटका देकर किवी टीम को बैकफुट पर ला दिया। मो. शमी ने दोनों ओपनर को अपना शिकार बनाया। डेवोन कॉन्वे व रचिन रवींद्र को आउट कर टीम इंडिया को जीत की ओर बढ़ा दिया। इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन को आउट कर न्यूजीलैंड टीम को हार की कगार पर ले गया। शमी यहीं नहीं रुके, फिर latham को भी शून्य पर lbw कर दिया। शमी ने अपने आखिरी स्पेल में मिशेल को 134 के स्कोर पर आउट कर टीम इंडिया की जीत फाइनल कर दी। मो. शमी ने फिर 5 विकेट लेकर वर्ल्ड कप में रिकार्ड बनाया, शमी 4 बार वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाले अकेले गेंदबाज बन गए। शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट लिए।

    विराट ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली व श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोला। विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 शतक का रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल मैचों में 100 शतक लगाए हैं। इसमें 49 शतक वनडे में और 51 शतक टेस्ट क्रिकेट में हैं। विराट कोहली ने 279वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए। विराट कोहली ने 113 गेंदों का सामना कर 9 चौके व 2 छक्के के मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने इस मैच में 2 रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहला रिकॉर्ड वनडे में 50 शतक लगाने का बनाए। दूसरा रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में ज्यादा 100 रन का आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर ने भी बेहतरीन सतक जडा। श्रेयस ने अपनी पारी के दौरान 70 गेंदों का सामना कर 4 चौके व 8 छक्के के मदद से 105 रन बनाए। शुभमन गिल 80 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए।

    नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर

    टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड 393 रन का था। जो न्यूजीलैंड ने 2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंग्टन में बनाया था। अय्यर ने वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी सेंचुरी जमाई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने 2 विकेट लिए।

    ये भी जानें….

    • विराट कोहली (711 रन) एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे।
    • कोहली ने 36वां रन लेते ही वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट में अपना बेस्ट स्कोर बनाया। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 35 रन बनाए थे।
    • विराट कोहली वर्ल्ड कप के एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के तीसरे बैटर बने।
    अय्यर ने 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous ArticleICC Cricket World Cup 2023 : विराट कोहली व श्रेयस अय्यर के शतक से टीम इंडिया ने बनाए 397 रन
    Next Article 16 से 18 नवंबर तक रांची के इस रूट में गाड़ी नहीं चला सकेंगे । देखें रूट चार्ट

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.