Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी-मेडिकल कॉलेज व स्कूल निर्माण कार्य का शुभारंभ | आने वाले समय में इटकी का देश में अलग पहचान होगा : हेमंत सोरेन
    News

    अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी-मेडिकल कॉलेज व स्कूल निर्माण कार्य का शुभारंभ | आने वाले समय में इटकी का देश में अलग पहचान होगा : हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 24, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    2026 तक विश्वविद्यालय व स्कूल में पठन-पाठन का काम शुरू होगा

    रांची। रांची जिला के इटकी में बुधवार को विश्व स्तरीय अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल निर्माण का शुभारम्भ सीएम हेमंत सोरेन ने किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एक विश्वसनीय संस्थान है। फाउंडेशन इटकी में विश्व स्तरीय अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 500 शैय्या वाला मेडिकल कॉलेज तथा स्कूल का निर्माण करेगा। इटकी में संस्थान द्वारा 5 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। आने वाले समय में इटकी का देश में अलग पहचान होगा। वर्ष 2026 तक अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय एवं स्कूल में पठन-पाठन का काम शुरू होगा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की रोशनी दूर तलक पहुंचेगी। कमजोर से कमजोर परिवार तक फाउंडेशन की सहायता पहुंचाने का कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा।

    खनिज संपदाओं से हटकर विकास के अन्य संभावनाओं को तलाशने का काम हुआ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खनिज संपदाओं से अलग हटकर विकास के अन्य संभावनाओं को तलाश रही है। झारखंड आमतौर पर खनिज संपदाओं के लिए जाना जाता रहा है। खनिज संपदाओं की भरमार होने के बावजूद झारखंड पिछड़े राज्यों के पायदान पर खड़ा रहा है। यहां लगभग 100 वर्ष से खनिज संपदाएं निकाली जाती रही हैं, परंतु इसका लाभ झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, गरीब, पिछड़ा अल्पसंख्यक सहित किसी भी वर्ग-समुदाय के लोगों को पूर्ण रूप से नहीं मिल पाया। झारखंड देश का ऐसा राज्य है, जहां गांव-गांव घर-घर तक बिजली पहुंचनी चाहिए थी, जो अब तक नहीं हो सका। आज भी राज्य में कई ऐसे गांव है जहां बिजली नहीं पहुंची है। झारखंड के खनिज संपदाओं का लाभ दूसरे प्रदेश के लोगों ने उठाया और वे अमीर होते रहे और हमारे राज्य के लोग गरीबी में पलते रहे। हमारी सरकार अब राज्य में सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के रास्ते को ढूंढते हुए कई महत्वपूर्ण और कल्याणकारी कार्य कर रही है।

    अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व्यापार नहीं बल्कि सामाजिक सरोकार के लिए जाना जाता है

    सीएम ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन संस्थान एक ऐसा नाम है जिसे पूरी दुनिया जानती है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व्यापार के लिए नही बल्कि सामाजिक सरोकार के लिए जाना जाता है। इस संस्थान द्वारा समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक बेहतर शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया जा रहा है। इस संस्थान का सामाजिक सरोकार से गहरा नाता रहा है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ राज्य सरकार ने एक बेहतर समन्वय बनाया। संस्थान अगर चाहती तो यह प्रोजेक्ट कोई और प्रदेश में भी लगा सकती थी, लेकिन संस्थान के सीईओ अनुराग बेहर ने राज्य सरकार की नीति एवं प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए प्रोजेक्ट के लिए इटकी को ही चुना है। राज्य सरकार ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की जरूरतों और अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्तर पर सभी कार्य एक नियत समय में पूरा करने का काम किया। राज्य सरकार संस्थान की पूरी जानकारी हासिल की और आज यह एक बड़ा प्रोजेक्ट इटकी में स्थापित हो रहा है।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजीम प्रेमजी से की वार्ता

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री व अजीम प्रेमजी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अजीम प्रेम जी को पूरे झारखंड वासियों की तरफ से अभिनन्दन और “जोहार” किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि आपका और आपकी पूरी टीम के सहयोग से आज इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज तथा स्कूल निर्माण का शुभारम्भ कार्य संपन्न हो हुआ है। आपकी टीम के सामाजिक सरोकार एवं सेवा भाव के प्रति मैं अपनी ओर से आपका आभार प्रकट करता हूं। इस अवसर पर अजीम प्रेमजी ने भी मुख्यमंत्री से कहा कि फाउंडेशन राज्य सरकार के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए राज्य के विकास में अपना पूरा योगदान देगी। राज्य के सर्वांगीण विकास में संस्थान आपके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगी।

    Azim Premji hemant soren
    Previous Articleहेमंत कैबिनेट : सरकारी कर्मचारी 60 लाख तक का होम लोन ले सकेंगे | JPSC परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिलेगी 7 साल की छूट
    Next Article धनबाद का सियासी पारा गर्म : 4 फ़रवरी को PM और CM करेंगे सभा को संबोधित

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.