Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सीएम हेमंत सोरेन ईडी के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में | ED ने 24 को उपस्थित होने का समन भेजा है
    News

    सीएम हेमंत सोरेन ईडी के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में | ED ने 24 को उपस्थित होने का समन भेजा है

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 21, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। ईडी ने उन्हें 24 अगस्त को एयरपोर्ट स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए समन भेजा है। इसके पहले उन्हें 14 अगस्त को भी उपस्थित होने का समन भेजा गया था, लेकिन सीएम ने इसके जवाब में ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को पत्र लिखकर समन को राजनीति से प्रेरित और गैरकानूनी बताया था। उन्होंने ईडी से कहा था कि वह समन वापस ले, अन्यथा वे कानून का सहारा लेने को बाध्य होंगे। अब ईडी ने उनके पत्र के बावजूद उन्हें दूसरी बार समन भेजा है। खबर है कि सोरेन इसके खिलाफ सीधे सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट में 23 अगस्त तक याचिका दाखिल कर सकते हैं। बता दें कि झारखंड सरकार ने इसके पहले बीते साल दिसंबर में झारखंड पुलिस के अफसरों को ईडी द्वारा सीधे समन भेजे जाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे कोई राहत नहीं दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए। इसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस लेते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई।

    संपत्ति के बारे में बयान दर्ज कराने को कहा है

    ईडी ने हेमंत सोरेन का अपने और अपने परिवार के लोगों की संपत्ति के बारे में बयान दर्ज कराने को कहा है। दूसरी तरफ हेमंत सोरेन ने ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को लिखे पत्र में कहा था कि समन में ऐसी किसी भी बात का जिक्र नहीं है, जिससे मेरे खिलाफ संपत्ति को लेकर जांच की संभावना बनती हो। जहां तक संपत्ति की बात है तो इससे जुड़ी तमाम जानकारी इनकम टैक्स रिटर्न में समय-समय पर दी जाती रही है। सीएम ने यह भी कहा था कि अगर प्रवर्तन निदेशालय को किसी ऐसे कागजात की जरूरत है, जिसका जिक्र पूर्व में नहीं किया गया है तो वह मुहैया कराने को तैयार हैं। एजेंसी को समन वापस लेना चाहिए नहीं तो वह कानून का सहारा लेने के लिए बाध्य होंगे।

    bjp Congress ED hemant soren jmm
    Previous Articleझारखंड में 5 नए डीएसपी की हुई पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
    Next Article रांची नगर निगम के आयुक्त बने अमित कुमार

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.