Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News» ICC Cricket World Cup: कॉन्वे और रचिन ने इंग्लैंड को हराया | न्यूजीलैंड 9 विकेट से जीता मैच
    News

     ICC Cricket World Cup: कॉन्वे और रचिन ने इंग्लैंड को हराया | न्यूजीलैंड 9 विकेट से जीता मैच

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 5, 2023Updated:October 5, 20232 Mins Read
    शतक जमाने वाले रचिन
    Buy Ad Space

    ड्वेन व रविन्द्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 273 रनों की पार्टनरशिप हुई

    कॉन्वे ने 152 व रचिन ने 123 रनों की नाबाद पारी खेली

    रांची। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा। ड्वेन कॉन्वे और रचिन रविन्द्र की शानदार शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर शानदार आगाज किया। इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 282 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 36.2 ओवर में एक विकेट खोकर 283 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के 282 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। न्यूजीलैंड को पहला झटका 10 रनों के स्कोर पर लगा। विल यंग बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद ड्वेन कॉन्वे और रचिन रविन्द्र ने इंग्लैंड की हवा निकाल दी। ड्वेन कॉन्वे और रचिन रविन्द्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 273 रनों की अटूट पार्टनरशिप हुई। ड्वेन कॉन्वे 121 गेंदों पर 152 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं, रचिन रविन्द्र 96 गेंदों पर 123 रन बनाकर नाबाद रहे। रचिन ने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के जड़े।

    इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे अधिक 77 रन बनाए

    इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा रन बनाए। जो रूट ने 86 गेंदों पर 77 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जबकि मिचेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स को 2-2 कामयाबी मिली। रचिन रविन्द्र ने हैरी ब्रूक को आउट किया।

    ICC Cricket World Cup
    Previous Articleजेल में रहमतुल्लाह के मृत्यु की जांच झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने किया
    Next Article ईडी मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई आज

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.