Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023 : वार्नर व मार्श ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की निकाली हवा । ऑस्ट्रेलियाई ने बना डाले 367 रन
    News

    ICC Cricket World Cup 2023 : वार्नर व मार्श ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की निकाली हवा । ऑस्ट्रेलियाई ने बना डाले 367 रन

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 20, 2023Updated:October 20, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    वार्नर और मार्श ने पहले विकेट के लिए 259 रनों की बड़ी साझेदारी की

    रांची। ICC Cricket World Cup 2023 के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर और मिशेल मार्श ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की हवा निकाल दी। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 367 रन बनाए। वार्नर और मार्श ने पहले विकेट के लिए 259 रनों की बड़ी साझेदारी की। य़ह स्कोर 32.5 ओवर में बनाया गया। वार्नर ने 124 गेंदों का सामना कर 163 रन बनाए। वार्नर ने 14 चौके व 9 छक्के जड़े। शाहीन ने 5 व रउफ ने 3 विकेट लिए। मार्श ने अपनी दमदार पारी के दौरान 108 गेंदों का सामना कर 10 चौके व 9 छक्के के मदद से 121 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बहुत ही खराब फील्डिंग की, जिसका पूरा फायदा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने उठाया। डेविड वार्नर जब 10 के स्कोर पर थे तो शाहीन के गेंद पर एक आसान कैच ओसामा मीर ने छोड़ा। इसके बाद वार्नर ने पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों को जमकर धोया। पाकिस्तान को दबाव में बेखौफ क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार भारत के खिलाफ महामुकाबले में 1992 की चैंपियन टीम दबाव नहीं झेल सकी थी। भारत ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में सात विकेट से जीत दर्ज की थी। अब सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है और पांच बार की चैंपियन टीम अपनी ही समस्याओं से इस मैच से बाहर निकल गई। ऑस्ट्रेलिया की चुनौती इस समय भारत की तरह अच्छी भले ही नहीं हो, लेकिन उसे हराना आसान नहीं होगा। वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 69-34 का है और 50 ओवरों के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने छह मैच जीते, जबकि चार हारे हैं। पाकिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में में 3 में 2 व आस्ट्रेलिया 3 में 1 मैच जीता है।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous ArticleICC Cricket World Cup 2023 : अब से कुछ देर बार पाकिस्तान-आस्ट्रेलिया का मुकाबला
    Next Article बी डिवीजन फुटबॉल का खिताब नाइन बुलेट नामकुम ने अपने नाम किया

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.