Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023 : भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी
    News

    ICC Cricket World Cup 2023 : भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 19, 2023Updated:October 19, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    बांग्लादेश के स्टार ऑल राउंडर शाकिब अल हसन नहीं खेल रहे

    रांची। ICC Cricket World Cup 2023 में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पुणे में खेले जाने वाले मैच को लेकर दोनों ही टीमें तैयार है। यह वर्ल्ड कप का 17वां मैच होगा। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया जब मैदान पर उतरेगी तो उसका इरादा विश्व कप में लगातार चौथी जीत दर्ज करने का होगा। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी अपनी दूसरी जीत के लिए खेलेगा। भारत के खिलाफ मैच के लिए शाकिब अल हसन की पूर्ण फिटनेस नहीं होने से बांग्लादेश की थोड़ी चिंता बढ़ गई है। बांग्लादेश फिलहाल तीन मैचों में एक जीत के साथ सातवें स्थान पर हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबलों की बात करे तो अब तक दोनो टीमो के बीच 40 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें से 31 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है और 7 मैच बांग्लादेश ने जीता है। एक मुकाबला टाई रहा। दोनो टीमों के बीच पहली बार 27 अक्टूबर 1988 को पहला मैच खेला गया था और आखिरी मैच एशिया कप में 15 सितंबर 2023 को खेला गया था।

    एशिया कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगा भारत

    भारतीय टीम ने इस विश्‍व कप की बेहद शानदार शुरुआत की है। वहीं, बांग्‍लादेश ने हाल ही में भारत को एशिया कप में श‍िकस्‍त दी थी, जबकि अपने घर में हुई वनडे सीरीज में भी उनको 2-1 से हराया था। अब देखना होगा कि भारतीय टीम किस तरह से बांग्‍लादेश का सामना करती है।

    पिच बल्लेबाजों को मदद करेगा

    पुणे में की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा मददगार रहा है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है स्पिनरों को ओस के कारण थोड़ी परेशानी होगी। 2017 के बाद से, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने पुणे में पांच वनडे मैचों में से तीन में 300 से अधिक का स्कोर बनाया है। हालांकि नौ महीनों में इस स्थान पर यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

    प्लेइंग-11

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

    बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, लिटन दास, , मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद, महमुदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफल इस्लाम।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous ArticleICC Cricket World Cup 2023 : आज भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे
    Next Article रांची हिंसा मामला : कोर्ट ने कारू को जमानत देने से इनकार कर दिया

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.