Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sports»इतिहास रचा झारखंड | सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 पर पहली बार कब्जा
    Sports

    इतिहास रचा झारखंड | सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 पर पहली बार कब्जा

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 18, 20251 Min Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 पर कब्जा जमाया। फाइनल में उसने हरियाणा को 69 रन से हराकर पहली बार यह खिताब जीता। दोनों ही टीमें पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल मुकाबला पुणे में खेला गया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 262 रन का भारी स्कोर खड़ा किया। कप्तान ईशान किशन ने 101 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 10 छक्के शामिल थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कुमार कुशाग्र ने 81 रन की मजबूत पारी खेलकर उनका साथ दिया, जबकि अनुकूल रॉय (40 रन) और रॉबिन मिंज (31 रन) ने अंत में तेज रन बनाए। अनुकूल रॉय को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। हरियाणा को जीत के लिए 263 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला। उनकी शुरुआत खराब रही और तीन विकेट जल्दी गिर गए। यशवंत दलाल ने संघर्ष करते हुए अर्धशतक बनाया, लेकिन पूरी टीम 18.3 ओवर में केवल 193 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और वह लक्ष्य से 69 रन पीछे रही। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है और इसे पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है।

    ishan kishan Syed Mushtaq Ali Trophy
    Previous ArticleRedmi Note 15 5G भारत में 6 जनवरी को होगा लॉन्च, 108MP कैमरा होगा खास
    Next Article PM मोदी की ओमान यात्रा: कान में दिखी ‘बाली’ का सच क्या है?

    Explore More

    August 31, 20263 Mins Read

    Duleep Trophy: दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज, ईस्ट जोन ने 50 रन का आंकड़ा पार किया

    August 29, 20263 Mins Read

    दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार आमने-सामने, कल से महामुकाबले

    August 28, 20263 Mins Read

    महिला एशिया कप 2026 आज से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल, टीम इंडिया के मैच और लाइव स्ट्रीमिंग

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.