Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हेमंत सोरन ने किया भावुक पोस्ट : बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है – वह है यह कैदी का निशान
    News

    हेमंत सोरन ने किया भावुक पोस्ट : बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है – वह है यह कैदी का निशान

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 10, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुखमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी, राहुलगांधी केअलावा कल दिग्गजों ने बधाई दी। वहीं , हेमंत सोरेन ने अपने फेसबुक पेज पर एक भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा… आज अपने जन्मदिन के मौक़े पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है – वह है यह कैदी का निशान – जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया। यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है।

    बिना कोई अपराध जेल में 150 दिनों तक

    जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई शिकायत, बिना कोई अपराध जेल में 150 दिनों तक डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों/दलितों/शोषितों के साथ क्या करेंगे – यह मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए, आज के दिन मैं और ज़्यादा कृतसंकल्पित हूँ हर शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मूलवासी के पक्ष में लड़ने के अपने संकल्प को और मजबूत करता हूं। मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय के लिए आवाज उठाऊंगा जिसे दबाया गया है, जिसे न्याय से वंचित रखा गया है, जिसे उसके रंग, समुदाय, ख़ान पान, पहनावे के आधार पर सताया जा रहा है।

    सत्ता का दुरुपयोग न हो

    हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां कानून सभी के लिए समान हो, जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो। हां, यह रास्ता आसान नहीं होगा। हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं। क्योंकि हमारे देश की एकता, विविधता में ही हमारी शक्ति है। पुनः आप सब के स्नेह एवं आज के दिन दी जा रही दुआ, आशीर्वाद एवं अपनापन के लिए धन्यवाद।

    birthday Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleबिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में छापेमारी ! भांग ! खैनी ! गुटखा व पेन ड्राइव पाये गये ! दर्ज किया जा रहा मुकदमा
    Next Article 2000 पाउंड वजन के तीन बमों का इस्तेमाल: नमाज के समय गाजा सिटी स्कूल पर इजरायल के हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.