Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हेमंत सरकार पुलिसकर्मियों को देने जा रही बड़ी खुशखबरी । बढ़ेगा वेतन
    News

    हेमंत सरकार पुलिसकर्मियों को देने जा रही बड़ी खुशखबरी । बढ़ेगा वेतन

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 5, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पुलिसकर्मियों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। इंस्पेक्टर से लेकर चतुर्थवर्गीय पुलिसकर्मी और चालक पुलिसकर्मी तक के स्वीकृत 89,680 पदों पर कार्यरत लोगों के विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की जा सकती है। पुलिस मुख्यालय डीआइजी (बजट) डॉ शम्स तबरेज ने इसका प्रस्ताव तैयार कर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव को भेजा है। अगर इस प्रस्ताव के अनुसार झारखंड के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के विभिन्न प्रकार के भत्तों में बढ़ोतरी की जाती है, तो राज्य सरकार को करीब 63,85,76,470 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से पूछा था कि झारखंड पुलिस के कनीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को मिलनेवाले विभिन्न भत्तों को पुनरीक्षित करने का क्या आधार है, साथ ही पड़ोसी राज्यों में पुलिसकर्मियों के भत्ता पुनरीक्षण की क्या स्थिति है। इसके आलोक में पुलिस मुख्यालय के स्तर से बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से जानकारी ली गयी। बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, नई दिल्ली और उत्तराखंड में सातवें वेतन आयोग के आलोक में भत्तों को पुनरीक्षित किया गया है। इनमें से मात्र बिहार राज्य में ही केंद्रीय सप्तम वेतन आयोग के आलोक में पुलिसकर्मियों के विभिन्न भत्तों की वर्तमान दर में संशोधन किया गया है। ऐसे में संभावना है कि बिहार की तर्ज पर विभिन्न प्रकार के भत्तों में बढ़ोतरी की सकती है, झारखंड चतुर्थवर्गीय पुलिसकर्मी को राशन मनी 1000 से बढ़ाकर 2000 और वर्दी भत्ता 2500 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये किया जा सकता है।

    alamgir alam Congress dgp jharkhand hemant soren jmm
    Previous Article92 साल बाद भारत ने विश्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड
    Next Article झारखंड के फुटबॉल को बुलंदी तक ले जाना है: मंत्री मिथिलेश ठाकुर

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.