Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»गुजरात से दिलदहला देने वाली घटना : एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने आत्महत्या की
    News

    गुजरात से दिलदहला देने वाली घटना : एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने आत्महत्या की

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 28, 2023Updated:October 28, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। गुजरात के सूरत शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने अपनी जान दे दी। सूरत के पलानपुर जकातनाक रोड पर स्थित एक घर में शनिवार सुबह एक ही परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला कि छह लोगों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई, जबकि एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। फांसी पर लटके शव की पहचान मनीष सोलंकी के रूप में हुई। जबकि, जहरीला पदार्थ खाने से मनीष की पत्नी रीता, पिता कानू, मां शोभा और तीन बच्चों – दिशा, काव्या और कुशाल की मौत हुई। मामले पर जानकारी देते हुए जोन 5 डीसीपी राकेश बारोट ने कहा कि घटना अडाजन इलाके के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट की है। अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर कनुभाई सोलंकी अपने परिवार के साथ रहते थे। कनुभाई का बेटा मनीष उर्फ शान्तु सोलंकी पंखे से फांसी का फंदा लगाकर लटका था, जबकि कनुभाई उनकी पत्नी शोभनाबेन, मनीष की पत्नी रीटा, मनीष की 10 और 13 साल की दोनों बेटियां दिशा और काव्य साथ ही छोटा बेटा कुशल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

    सुसाइड नोट में वित्तिय संकट का जिक्र

    सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। नोट में सोलंकी ने कुछ वित्तीय संकट का जिक्र किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक सटीक जानकारी शेयर नहीं किया है। बताया जा रहा है कि सोलंकी फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े थे और उनके साथ लगभग 35 बढ़ई और मजदूर काम करते थे। शनिवार की सुबह उनके कर्मचारी उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे और जब उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया या अपने घर का दरवाजा नहीं खोला, तो स्थानीय लोगों ने घर के पीछे की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया। घर के अंदर का नजारा देख लोगों की आंखें फटी-फटी रह गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया। फिलहाल, जांच के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    Gujrat
    Previous Articleझारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : डिफेंडिंग चैंपियन जापान की दूसरी जीत | कोरिया की टीम 4 गोल से हारी
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023 : सांसे रोक देने वाले मैच में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हराया

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.