Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»हज की तमन्ना | अल्लाह का करिश्मा | तीन बार लौटा जहाज | फिर पहुंचे मक्का
    Latest

    हज की तमन्ना | अल्लाह का करिश्मा | तीन बार लौटा जहाज | फिर पहुंचे मक्का

    News Box BharatBy News Box BharatMay 29, 2025Updated:May 29, 20253 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    एक लीबियाई शख्स हाजी अमीर अल-महदी के साथ एक चौंकाने वाली घटना घटी। यह वह खुशकिस्मत शख्स है, जिसका इरादा इतना पक्का और दिल इतना सच्चा था कि उसे हज की बरकत देने के लिए दो बार विमान को वापस मोड़ दिया।

    Hajj 2025 : कहते हैं कि जब अल्लाह अपने दरबार में बुलाता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती। लीबिया के युवक अमीर अल महदी मंसूर अल गद्दाफी के साथ हुआ यह करिश्माई वाकया इसी बात को सच साबित करता है। अमीर ने इस साल हज करने की ठानी थी। अल्लाह पर उनका अटूट विश्वास ही था जो उन्हें मक्का-मदीना पहुंचाने वाला था। अमीर अपने ग्रुप के साथ हज यात्रा पर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन इमिग्रेशन पर ही उनके नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उनके उपनाम में “अल गद्दाफी” जुड़ा होने के कारण, सुरक्षा कारणों से उन्हें रोक लिया गया। उनके साथ के सभी लोग विमान में बैठ गए, मगर अमीर को चेक-इन काउंटर पर ही रोककर रखा गया। उनकी कितनी भी गुहार लगाने के बावजूद, फ्लाइट कैप्टन ने सुरक्षा अनिश्चितता और शेड्यूलिंग में बाधा का हवाला देते हुए, अमीर को बिना लिए ही विमान रवाना कर दिया, पर अमीर का दृढ़ निश्चय अडिग था – वे हज पर जाकर ही रहेंगे। अमीर ने ठान लिया, “मैं यहां से हटने वाला नहीं हूं!” वे एयरपोर्ट कर्मियों से बहस करते रहे। तभी अचानक एक अद्भुत घटना घटी

    विमान में तकनीकी खराबी आ गई और उसे वापस लौटना पड़ा

    थोड़ी मरम्मत के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी, मगर कुछ देर बाद ही फिर से तकनीकी समस्या आई और उसे दोबारा एयरपोर्ट लौटना पड़ा। तीसरी बार उड़ान भरने की कोशिश हुई। यात्रियों और क्रू मेंबर्स के अनुसार, दूसरी आपातकालीन लैंडिंग के बाद कैप्टन ने स्पष्ट घोषणा कर दी: “मैं कसम खाकर कहता हूं, जब तक आमिर इस विमान में हमारे साथ नहीं होगा, मैं इसे उड़ाऊंगा नहीं!” इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत अमीर को यात्रा की मंज़ूरी दे दी। जब तीसरी बार विमान अमीर को साथ लेकर रवाना हुआ, तो वह बिना किसी दिक्कत के अपनी मंज़िल की ओर चला गया! यह कहानी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। लोगों ने इसे अल्लाह की मर्जी और करिश्मा बताया। बाद में मीडिया से बात करते हुए अमीर ने कहा: “मैं हज पर जाना चाहता था। मुझे पूरा यकीन था कि अगर यह मेरी किस्मत में लिखा है, तो दुनिया की कोई भी ताकत मुझे रोक नहीं सकती।”

    Amir al-Mahdi Mansoor al-Gaddafi Hajj Hajj 2025 Libiya
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड दौरे पर पहुंची 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने की मुलाकात
    Next Article क्रिकेट चयन के नाम पर ठगी : पीड़ित ने राहुल शर्मा के खिलाफ लोअर बाजार थाने में दर्ज कराई FIR

    Explore More

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 19, 20263 Mins Read

    Qatar LNG Crisis: ईरानी हमले के बाद $20 अरब का नुकसान | सप्लाई पर संकट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.