Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sports»रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शानदार आगाज
    Sports

    रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शानदार आगाज

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 24, 20253 Mins Read
    international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
    खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम हेमंत सोरेन
    Buy Ad Space

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 अक्टूबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय के बाद चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के आयोजन की मेजबानी का अवसर झारखंड प्रदेश को मिला है, यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस आयोजन में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों (भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका) के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के समग्र विकास के लिए राज्य में बेहतर आधारभूत संरचना स्थापित है, इन आधारभूत संरचनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहेंगी इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    झारखंड के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के प्रति झारखंड प्रदेश के नौजवानों में उत्साह और समर्पण देखने को मिलता है। विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट, हॉकी, तीरंदाजी सहित कई अन्य खेलों में यहां के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी लोग यहां चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए हैं। झारखंड के नौजवान एथलेटिक्स के क्षेत्र में भी काफी रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में देश के सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिले इसके लिए हमें स्टेडियम में उपस्थित होकर उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चैंपियनशिप में भी हमारे खिलाड़ियों पर हमें पूरा विश्वास है कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड और देश का गौरव बढ़ाएंगे।

    राज्य में खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होता रहेगा

    हेमंत सोरेन ने कहा कि इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल व श्रीलंका के खिलाड़ियों का झारखंड राज्य हार्दिक अभिनंदन करता है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन अवसर पर आज इन सभी खिलाड़ियों का यहां के कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति एवं लोक नृत्य के साथ स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के खेलों का आयोजन होता रहे इसके लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। आज उत्साह भरे माहौल में खिलाड़ियों को हमारे राज्य के नौजवान स्टेडियम में उपस्थित होकर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों तथा एथलेटिक्स फेडरेशन के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एथलेटिक्स फेडरेशन एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही इस चैंपियनशिप का भव्य आयोजन हो रहा है।

    इस अवसर पर खेल विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री इरफान अंसारी, कृषि विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद राज्यसभा महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक श्वेता सिंह, विधायक सुरेश बैठा, प्रेसिडेंट सैफ डॉ० ललित भनोट, पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू, पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा पूनिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    Saff Athletics 2025
    Previous Articleप्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ ओपनिंग पर बनाएगी इतिहास?
    Next Article वरिष्ठ अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन, ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के इंद्रवदन सराभाई बनकर जीते लोगों के दिल

    Explore More

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    September 10, 20264 Mins Read

    Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी

    August 31, 20263 Mins Read

    Duleep Trophy: दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज, ईस्ट जोन ने 50 रन का आंकड़ा पार किया

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.