Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Weather Updates»कोहरा छाया | 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत | फिर कंपकंपाती ठंड से लोग हिल जाएंगे
    Weather Updates

    कोहरा छाया | 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत | फिर कंपकंपाती ठंड से लोग हिल जाएंगे

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 23, 2023Updated:December 23, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    पिछले 24 घंटों में राज्य में वेस्ट सिंहभूम सबसे ठंडा जिला रहा

    अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ

    राची। झारखंड के लगभग सभी जिलों में तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह में कोहरे का असर दिख रहा है। हालांकि आने वाले तीन दिनों में ठंड में कमी आ सकती है। वहीं, राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। शीतलहर और पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के प्रभाव से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में वेस्ट सिंहभूम सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान सबसे ज्यादा यानी अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ है। शीतलहर और पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के प्रभाव से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    कांके का न्यूनतम तापमान 4.5

    पिछले 24 घंटों में राज्य में वेस्ट सिंहभूम सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान सबसे ज्यादा यानी अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ है। रांची में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में 12.2 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 13 .5 डिग्री सेल्सियस, देवघर का 14.6 डिग्री सेल्सियस और गोड्डा का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। वहीं, रांची जिले के कांके मे न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड दर्ज किया गया व अधिकतम तापमान 23.5 रहा।

    कैसा रहेगा अगले 7 दिन में झारखंड के मौसम का मिजाज

    मौसम केंद्र, रांची के कार्यकारी निदेशक और वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने वीडियो क्लिपिंग जारी कर झारखंड में मौसम पूर्वानुमान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है, अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के कई इलाकों में सुबह सुबह कोहरा बन सकता है। अगले 3 दिनों तक राज्य के ऊपर आंशिक बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से अगले कुछ दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि राज्यवासी मौसम का आनंद लेते हुए क्रिसमस का त्योहार मनाएंगे।

    ranchi Weather Report Ranchi
    Previous Articleआज रामगढ़ में सीएम हेमंत सोरेन 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे
    Next Article आर्चबिशप हाउस परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए | राज्यवासियों को क्रिसमस पर्व की दी बधाई

    Explore More

    January 27, 20263 Mins Read

    नगरपालिका चुनाव: नामांकन से लेकर चुनाव चिन्ह आवंटन तक | उम्मीदवार नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

    January 20, 20261 Min Read

    कांटाटोली में नाले में गिरने से मासूम की मौत, बचाने कूदी मां ने एक को तो बचाया पर दूसरे ने तोड़ा दम

    January 13, 20261 Min Read

    रांची में नेशनल स्कूल साइकिलिंग प्रतियोगिता के कारण 2 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.