Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पहला टेस्ट: अश्विन ने 33वें बार 5 विकेट लिए | वेस्ट इंडीज 150 रन पर ढेर | इंडिया की अच्छी शुरुआत
    Latest

    पहला टेस्ट: अश्विन ने 33वें बार 5 विकेट लिए | वेस्ट इंडीज 150 रन पर ढेर | इंडिया की अच्छी शुरुआत

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 13, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन के 33वें पांच विकेट के दम पर भारत ने विंडसर पार्क में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन वेस्टइंडीज को महज 150 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और टेस्ट डेब्यू कर रहे यशस्वी जयसवाल के बीच 80 रन की अटूट ओपनिंग साझेदारी ने भारत की मैच पर पकड़ मजबूत कर दिया है। भारत ने बिना कोई नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। वह अभी 70 रन पीछे है। यशस्वी जायसवाल 40 और कप्तान रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण में अपनी शुरुआत बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से की। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जा रहा है। मैच के वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। लेकिन यह फैसला उनका सही साबित नहीं हुआ।

    अश्विन ने टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर होने के बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी करते हुए, अश्विन ने पहले सत्र में टेगेनारिन चंद्रपॉल और क्रैग ब्रैथवेट को आउट किया, दूसरे सत्र में अल्ज़ारी जोसेफ और डेब्यूटेंट एलिक अथानाज को आउट किया और फिर जोमेल वारिकन के विकेट के साथ पारी को समाप्त किया।  हमेशा की तरह, उन्हें रवींद्र जडेजा से अच्छा समर्थन मिला, जिन्होंने तीन विकेट लिए।24 वर्षीय अथानाज वेस्ट इंडीज के एकमात्र बल्लेबाज थे, जिन्होंने सबसे अधिक 47 रनों की पारी खेली। इन्हें अश्विन ने चलता किया। डोमिनिका में पहले दिन के आखिरी सत्र में बारिश ने कुछ देर के लिए खेल में खलल डाला। 
    
    ईशान किशन व यशस्वी जयसवाल ने किया डेब्यू
    
    वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची के ईशान किशन व यशस्वी जयसवाल ने टेस्ट मैच में डेब्यू किया। इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे है। जहां उसे 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलने हैं। भारतीय टीम लगातार 2 बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में जगह बनाने के बावजूद भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। ऐसे में भारतीय टीम इस बार फाइनल में जगह बनाकर ट्रॉफी भी जीतना चाहेगी। झारखंड के ईशान किशन इस मुकाबले में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपना टेस्ट डेब्यू किए। 
    
    
    
    
    
    
    
     
    bcci ishan kishan jsca r ashwin west indies
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने कहा-  संघीय ढांचे की मजबूती के लिए जरूरी है कि केंद्र और राज्यों का सर्वांगीण विकास हो
    Next Article “पठान जवान बन गया”

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.