Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ससुराल में प्रताड़ित बेटी को वापस अपने घर लाने के लिए पिता ने बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली
    News

    ससुराल में प्रताड़ित बेटी को वापस अपने घर लाने के लिए पिता ने बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 17, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। एक पिता ने ससुराल में शोषित-प्रताड़ित हो रही विवाहिता पुत्री को वापस अपने घर लाने के लिए बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाल कर अनोखी पहल की। पिता ने इस बारात की वीडियो सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की और लिखा, बड़े अरमानों और धूमधाम के साथ लोग अपनी बेटियों की शादी करते हैं, लेकिन यदि जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है या गलत काम करता है तो आपको अपनी बेटी को आदर और सम्मान के साथ अपने घर वापस लाना चाहिए, क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं। इस पिता का नाम है प्रेम गुप्ता, जो रांची के कैलाश नगर कुम्हारटोली के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि 28 अप्रैल 2022 को उन्होंने बड़े अरमानों और धूम-धड़ाके के साथ बेटी साक्षी गुप्ता की शादी सचिन कुमार नामक युवक से की, वह झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है और रांची के सर्वेश्वरी नगर का रहने वाला है।

    पहले से 2 शादियां कर रखा था

    उनका आरोप है कि कुछ ही दिनों बाद बेटी ससुराल में प्रताड़ित होने लगी। पति जब-तब उसे घर से बाहर निकाल देता। करीब एक साल बाद साक्षी को पता चला कि जिस शख्स के साथ उसकी शादी हुई है, उसने पहले से दो शादियां कर रखी हैं। लेकिन साक्षी हिम्मत नहीं हारी और रिश्ते को किसी तरह बचाने की कोशिश की। लेकिन, शोषण और प्रताड़ना की वजह से जब लगा कि उसके साथ रह पाना मुश्किल है तो रिश्ते की कैद से बाहर निकलने का फैसला किया।

    बेटी के फैसले पर घर वालों ने मुहर लगाई

    पिता और मायके वालों ने भी साक्षी के फैसले पर मुहर लगाई और उसकी ससुराल से बाकायदा बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली और उसे मायके वापस ले आए। प्रेम गुप्ता कहते हैं कि बेटी के शोषण से मुक्त होने की खुशी में उन्होंने यह कदम उठाया। साक्षी ने तलाक के लिए कोर्ट में केस फाइल किया है।

    ranchi
    Previous Articleबिग ब्रेकिंग : हजारीबाग के लोटवा डैम में डूबने से 6 बच्चों की मौत
    Next Article आदेश जारी: दुर्गा पूजा पर राज्य कर्मियों को बड़ी सौगात | 19 से अक्टूबर के मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.