Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»मैच शुरू होने से पहले ही रांची में छाया क्रिकेट का खुमार | सबसे सस्ता टिकट 250 रूपए का | टिकट की बिक्री शुरू
    Sport

    मैच शुरू होने से पहले ही रांची में छाया क्रिकेट का खुमार | सबसे सस्ता टिकट 250 रूपए का | टिकट की बिक्री शुरू

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 20, 20243 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। आज से झारखंड की धरती में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ा लग जाएगा। भारत व इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेटर मंगलवार को रांची पहुंच जाएंगे। 23-27 फरवरी तक जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया-इंग्लैंड के क्रिकेटर चौथा टेस्ट मैच खेलेंगे। मैच को लेकर रांची के क्रिकेटप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। आज से ही काउंटर से टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से क्रिकेटप्रेमी काउंटर नें लाइन लगकर टिकट लेना शुरू कर दिए हैं। एक व्यक्ति को अधिकतम 6 टिकट दिया जा रहा है। 27 फरवरी तक काउंटर से टिकट मिलेंगे। आपको बता दें कि इंडिया व इंग्लैंड के क्रिकेटर मंगलवार को यानी 20 फरवरी को दिन के 3.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट से खिलाड़ी अलग-अलग बस में सवार होकर भारी सुरक्षा के बीच होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हो जाएंगे। 21 व 22 को दोनों टीमें जेएससीए में नेट प्रैक्टिस भी करेगी। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैड की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेलेगी। जेएससीए सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि मैच की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को दोनो‍ं टीमें एक ही प्लेन में राजकोट से रांची पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैच के दिन दर्शकों के लिए पीने का पानी जेएससीए प्रशासन की ओर से मुफ्त मुहैया कराया जाएगा। 250 एमएल के पेपर ग्लास में दर्शक पानी पी सकेंगे। प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। महेंद्र सिंह धौनी, सौरभ तिवारी, वरुण आरोन, शाहबाज नदीम, ईशान किशन को मैच देखने आ सकते हैं।

    एक व्यक्ति को मिलेगा 6 टिकट

    रांची में खेले जाने वाले मैच को लेकर जेएससीए प्रशासन ने टिकट के दर जारी कर दिए हैं। इस टेस्ट मैच का सबसे सस्ता टिकट 250 रुपए का होगा। वहीं, सबसे महंगा टिकट 2000 रुपए का होगा। यानि 250 रुपए खर्च कर आप एक दिन का मैच देख सकेंगे। यानि 5 दिनों का मैच देखने के लिए कम से कम आपको 1250 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 20 से 27 तक काउंटर से टिकट मिलेंगे। एक व्यक्ति 6 टिकट काउंटर से ले सकता है। सुबह 9.30 से दिन के एक बजे तक व 2 बजे से 4.30 बजे तक काउंटर से क्रिकेटप्रेमी टिकट ले सकेंगे।

    टिकट के दर इस प्रकार है

    वेस्ट हिल-250 रु (प्रति दिन) विंग-ए लोअर टियर: 400 रु. (प्रति दिन), विंग-बी लोअर टियर 500 रु. (प्रति दिन), विंग-सी लोअर टियर 400 रु. (प्रति दिन), विंग-डी लोअर टियर 500 रु. (प्रति दिन)। प्रिमियम टैरेस 700 रु. (प्रति दिन), प्रेसिडेंट इन्क्लोजर 2000 रु. (प्रति दिन), हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 1500 रु. (प्रति दिन) व कॉरपोरेट बॉक्स 1200 रु. (प्रति दिन)।

    आखिरी टेस्ट मैच 2019 में खेला गया था

    आपको बता दें कि जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी टेस्ट मैच भारत व साउथ अफ्रीका के बीच 19-22 अक्टूबर 2019 को खेला गया था, जिसमें भारत ने पारी व 202 रन से मुकाबला जीता था। यहां पहला टेस्ट मैच आस्ट्रेलिया-इंडिया के बीच 16-20 मार्च 2017 को खेला गया था, यह मैच ड्रा रहा था। इस स्टेडियम में 6 वनडे मुकाबले अबतक खेले जा चुके हैं। वहीं, 4 टी-20 मैच भी खेले गए हैं। वनडे में आखिरी मुकाबला अक्टूबर 2022 में खेला गया था। वहीं, आखिरी मैच टी-20 में भारत व न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी 2023 को खेला गया था। न्यूजीलैंड की टीम यह मुकाबला जीती थी।

    bcci ecb Test Match
    Previous Articleआज से रांची क्रिकेटमय हो जाएगा | दिन के 3.30 बजे इंडिया-इंग्लैंड के क्रिकेटर रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे
    Next Article उमंग सिंघार मिले झारखंड कांग्रेस के बागी विधायकों से | मंत्रिमंडल में मिले बदलाव के संकेत

    Explore More

    October 5, 20262 Mins Read

    भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले JSCA में सुरक्षा चाक-चौबंद, ADG ने लिया तैयारियों का जायजा

    October 4, 20264 Mins Read

    भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले रांची में हाई अलर्ट! एयरपोर्ट से JSCA तक सुरक्षा का कड़ा घेरा

    October 1, 20262 Mins Read

    Ranchi में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, 5-6 अक्टूबर को मिलेंगे मैच के टिकट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.