Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Lifestyle»Mecon में विश्व पर्यावरण दिवस: पेड़ और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया
    Lifestyle

    Mecon में विश्व पर्यावरण दिवस: पेड़ और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया

    News Box BharatBy News Box BharatJune 5, 2023Updated:June 5, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। विश्व पर्यावरण दिवस 2023 आयोजन के अवसर पर मेकॉन लिमिटेड एवं इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), झारखंड राज्य केंद्र, रांची की ओर से पर्यावरण की रक्षा तथा उसके संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामली कॉलोनी में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें मेकॉन के कर्मचारियों और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (आई), झारखंड राज्य केंद्र, रांची के सदस्यों ने भाग लिया। हाथों में बैनर प्रदर्शित कर लोगों को पेड़ों और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कम्युनिटी हॉल, श्यामली कॉलोनी में चौथी कक्षा तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया और ‘बीट द प्लास्टिक पॉल्यूशन’ एवं ‘पर्यावरण बचाओ’ के संदेश का प्रचार-प्रसार किया।

    पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

    इसके बाद पर्यावरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विभिन्न आयु वर्गों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेकॉन के निदेशक (वाणिज्यिक) श्री एसके वर्मा, निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (पर्यावरण अभियांत्रिकी) राणा चक्रवर्ती और मेकॉन और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (आई), झारखंड राज्य केंद्र, रांची के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए प्रतिभागियों के बीच पौधे बांटे गए।

    Previous Articleलालपुर इलाके में पुलिस-पब्लिक की रहेगी पैनी नजर, नशाखोरी व अड्डाबाजी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Next Article आज विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड में होंगे कई कार्यक्रम, 1972 में हुई थी पर्यावरण दिवस मनाने की शुरूआत

    Explore More

    November 29, 20251 Min Read

    चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ का ख़तरा: श्रीलंका में 123 की मौत, भारत के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    November 16, 20252 Mins Read

    झारखंड स्थापना दिवस: 25 वर्षों की पहचान, संघर्ष और नयी उम्मीदों का जश्न

    November 10, 20252 Mins Read

    प्रदूषण का कहर: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर, ज़हरीले धुएं से घुटा दम

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.