Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»Ed ने सीएम हेमंत सोरेन को 8वां समन भेजा ! इधर राज्यपाल दिल्ली रवाना हुए
    News

    Ed ने सीएम हेमंत सोरेन को 8वां समन भेजा ! इधर राज्यपाल दिल्ली रवाना हुए

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 13, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची! झारखंड की राजनीति फिर कपकपाती ठंड के बीच गर्म हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर पत्र लिखा है. एजेंसी ने उनसे पूछा है कि वे बयान दर्ज कराने के लिए क्यों उपस्थित नहीं हो रहे हैं? इससे जांच में बाधा उत्पन्न हो रही है. ईडी ने उन्हें जवाब देने के लिए 16 से 20 जनवरी तक का वक्त दिया है. उन्हें एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने को भी कहा गया है. यह समन आज ही भेजा गया है. इधर शनिवार रात में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन इंडिगो के विमान से दिल्ली रवाना हुए. झारखण्ड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के दिल्ली जाने के बाद तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है. राज्यपाल आज ही रात मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, morhabadi रांची में आयोजित एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स में भारत बनाम यूनाइटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका (यूएसए) का मैच देखने पहुंचे थे. यहां से निकलने के बाद राज्यपाल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रात 8.40 में रवाना हुए.

    ईडी हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है

    इसके पहले ईडी की ओर से उन्हें सात समन भेजे जा चुके हैं. इस पत्र को आठवां समन बताया जा रहा है. रांची के बड़गाईं अंचल में हुए जमीन घोटाले के मामले में ईडी हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है. इसके लिए उन्हें बीते 29 दिसंबर को सातवां समन भेजा गया था, जिसे एजेंसी ने आखिरी समन बताते हुए 7 दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा था. सातवें समन में सोरेन से कहा गया था कि वे दो दिनों के अंदर ऐसी जगह तय करके सूचित करें, जहां उनका बयान दर्ज किया जा सके. यह जगह दोनों पक्षों के लिए उपयुक्त होनी चाहिए. हालांकि, सोरेन इस समन पर भी उपस्थित नहीं हुए.

    सीएम ने 2 जनवरी को ईडी को पत्र लिखा था

    सीएम ने Ed के सातवें समन पर 2 जनवरी को ईडी को पत्र लिखकर बार-बार भेजे जा रहे समन की तार्किकता और वैधता पर सवाल उठाया था. सीएम ने लिखा था कि समन भेजने की खबर उनसे पहले मीडिया तक पहुंचाई जाती है, जिसकी वजह से उन्हें मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सभी मामलों में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से पहले ही रख दिया है. इसके बावजूद उन्हें भेजा जा रहा समन राजनीति से प्रेरित लगता है और ऐसा करके उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है.

    सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

    ईडी के आठवें समन को लेकर गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आप के पाप के लिए चौथा और झारखंड के मुख्यमंत्री के डकैती के लिए 8वां समन कोई मायने नहीं रखता. केजरीवाल जी तो हल्ला मचा रहे हैं, हमारा मुख्यमंत्री तो चुपचाप रजाई में घुसकर जाड़ा काट रहे हैं. कम से कम शिबू सोरेन जी की इज़्ज़त तो रखिए, इस्तीफ़ा दीजिए व एजेंसियों के प्रश्न का जवाब दीजिए.

    bjp Congress cp radhakrishnan ED hemant soren jmm
    Previous ArticleFIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS : जर्मनी का जीत के साथ आगाज
    Next Article FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS : होम ग्राउंड में भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच हारी

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.