Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे दिव्यांग गौरव मित्तल का अरमान हुआ पूरा | गावस्कर व मांजरेकर से मिले | कहा- यह क्षण कभी नहीं भूल सकता
    News

    भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे दिव्यांग गौरव मित्तल का अरमान हुआ पूरा | गावस्कर व मांजरेकर से मिले | कहा- यह क्षण कभी नहीं भूल सकता

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 26, 2024Updated:February 26, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। इंटरनेशनल क्रिकेटरों से मिलना, फोटो खिंचवाना व उनसे ऑटोग्राफ लेना यह एक हर क्रिकेटप्रेमी की दिल ख्वाहिश होती है। जब भी कोई क्रिकेटप्रेमी क्रिकेटरों से मिलता है तो जरूर उनके साथ अपनी यादों को संजोना चाहता है। कुछ ऐसा ही नाजारा सोमवार को जेएससीए स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच खत्म होने के बाद देखने को मिला। दिव्यांग गौरव मित्तल व्हील चेयर में बैठे धौनी पवेलियन से उतरकर नीचे उतरते हैं। वह किसी का इंतजार कर रहा था। जब भी कोई मीडिया एरिया से नीचे आता तो उससे वह पूछता कौन-काैन बड़े क्रिकेटर नीचे आएंगे। क्योंकि धौनी पवेलियन में ही कमेंट्री बॉक्स है। मैच के दौरान बड़े-बड़े पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कमेंट्री करते हैं। अचानक मित्तल की हलचल तेज हो जाती है। लिफ्ट से उतरकर भारत के पूर्व क्रिकेटर दीपदास गुप्ता नीचे आते हैं। व्हील चेयर से मित्तल आगे बढ़ते है, फिर उनके साथ फोटो खिंचवाते है। इसके बाद मांजरेकर से भी मिलते हैं। आखिर में मित्तल की तमन्ना पूरी होती है, जब गावस्कार उनके पास पहुंचते है। मित्तल अपने पास गावस्कर को देखकर भावुक हो जाता है। वे गावस्कर के संग फोटो खिंचवाते है व ऑटोग्राफ भी लेते हैं। इस मौके पर सीसीसी के अर्शे आलम उर्फ पप्पू भी मौजूद थे। मित्तल ने कहा कि आज हमारी तमन्ना पूरी हो गई। मैं इन क्रिकेटरों से मिलने के लिए ही मैच देखने आता था। 2 दिन से मुझे इन क्रिकेटरों से मिलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। लेकिन जिस दिन भारत ने जीता उसी दिन मैं इन महान क्रिकेटरों से मिला व फोटो भी खिंचवाया। आज का दिन मेरे लिए बहुत ही यादगार वाला दिन है, इस दिन को मैं कभी नहीं भूल सकता।

    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Cricket Gavaskar Jsca Stadium Manjrekar
    Previous Articleबड़ी खबर : कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल
    Next Article आज झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बजट पेश करेंगे

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.