

रांची। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1 मार्च से रांची में 24 रुपए बढ़ गई है। रांची में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम आज से 1960 रुपए हो गया है। इससे पहले ये 1936 रुपये था। वहीं, घरों में इस्तेमाल वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर की लागत 960.50 रुपए है।