Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Business»132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन व 132 केवी द्विपथ लिलो संचरण लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन सीएम ने किया
    Business

    132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन व 132 केवी द्विपथ लिलो संचरण लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन सीएम ने किया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 3, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के एक-एक उपभोक्ता परिवार तक निर्बाध एवं गुणात्मक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में 132/33 के०वी० (2 x 50 MVA) ग्रिड सब-स्टेशन, जरमुण्डी एवं संबंधित द्विपथ लिलो संचरण लाईन का ऊर्जान्वयन किया जा रहा है। इस ग्रिड सब-स्टेशन के उद्घाटन होने से दुमका एवं देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्र जैसे बासुकीनाथ तीर्थ स्थल, तालझारी, घोरमारा, जरमुण्डी, सोनारायथाड़ी आदि में बिजली की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगा।

    बिना बिजली के विकास संभव नहीं

    आने वाले समय में यह ग्रिड सब-स्टेशन अलग-अलग ग्रिडों से भी जुड़ेगा। बिजली की महत्ता से आज कोई भी अपरिचित नहीं है। बिना बिजली के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 132/33 के०वी० ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी एवं 132 के०वी० द्विपथ लिलो संचरण लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों, कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को निर्बाध एवं गुणात्मक बिजली पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया है।

    निर्बाध बिजली आपूर्ति लक्ष्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दुमका एवं देवघर जिला में बिजली में जो कमी आ रही थी, अब वहां निर्बाध बिजली सप्लाई की जा सकेगी। अब 80 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने से बासुकीनाथ तीर्थ स्थल, तालझारी, घोरमारा, जरमुण्डी, सोनारायथाड़ी आदि क्षेत्रों में निर्बाध एवं क्वालिटी बिजली आपूर्ति होगी। इन क्षेत्रों के लाखों लोग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे एवं बिजली के वर्त्तमान लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज काफी शुभ दिन है। देवघर एवं दुमका जिले में बाबा बासुकीनाथ एवं श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ-साथ इस महत्वपूर्ण समय में यहां पावर ग्रिड सब-स्टेशन का भी शुभारंभ हो रहा है। यह ग्रिड सब-स्टेशन आज से यहां की जनता की सेवा के लिए कार्य करेगा। बिजली ग्रिड सब-स्टेशन मकान के पिलर की तरह होता है। राज्य में निर्बाध बिजली के आपूर्ति हेतु बड़े पैमाने पर क्षेत्रवार बिजली ग्रिड सब-स्टेशन बनाने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। ग्रिड सब-स्टेशन बनने से बिजली सप्लाई में आ रही रुकावटें और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जा सकेगा।

    उपभोक्ता परिवारों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही राज्य सरकार

    उद्घाटन स्थल पर उपस्थित जनमानस को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ-साथ वैसे उपभोक्ता परिवार जिनकी मासिक खपत एक सौ यूनिट से कम है उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारी सरकार जनकल्याण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने बकाए बिजली बिल पर भी राहत देने का कार्य किया है। बिजली बिल बकायेदार परिवारों को किस्तों में धीरे-धीरे बिजली बिल के पैसे चुकाने का भी प्रावधान राज्य सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह स्थल पर उपस्थित लोगों से अपील किया कि बेहतर एवं गुणात्मक बिजली सेवा बहाल करने में जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप ग्रामीण भी वैसे असामाजिक तत्वों पर ध्यान रखें जो बिजली व्यवस्थाओं पर चोट पहुंचाने का काम करते हैं। अक्सर असामाजिक तत्वों द्वारा तार चोरी सहित के विभिन्न तरह के नुकसान पहुंचाने की सूचनाएं प्राप्त होती हैं। इन सभी चीजों पर रोक लगाने हेतु आम जनता का ध्यान होना भी आवश्यक है।

    बिजली के क्षेत्र में राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य

    इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख ने उद्घाटन स्थल से अपने स्वागत संबोधन में कहा कि दुमका एवं देवघर जिला के लिए आज विशेष दिन है। जरमुंडी के तालझारी में 132/33 के०वी० ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी एवं 132 के०वी० द्विपथ लिलो संचरण लाइन का उद्घाटन होना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है। अब इन क्षेत्रों में उपभोक्ता परिवारों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। वर्तमान सरकार से राज्य वासियों को काफी अपेक्षा और उम्मीदें हैं। मुझे विश्वास है कि राज्य सरकार आम जनमानस की अपेक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

    News Box Bharat latest news

    badal patrlekh Cm Congress hemant soren jmm sukhdev singh vandana dadel
    Previous Articleमंत्री पद का शपथ लेने से पहले बेबी देवी ने क्या किया । देखें आंखों में आ जाएंगे आंसू
    Next Article पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा कांग्रेस में शामिल

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.