Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»रांची में CM हेमंत सोरेन की दावत-ए-इफ्तार | सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश
    All About Jharkhand

    रांची में CM हेमंत सोरेन की दावत-ए-इफ्तार | सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 17, 20262 Mins Read
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के कांके रोड स्थित आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में अतिथियों का स्वागत करते हुए, जहां विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हैं।
    रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दावत-ए-इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब
    Buy Ad Space

    रांची। पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren की ओर से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी सौहार्द, भाईचारे और समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि यह महीना त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा की भावना को मजबूत करता है।

    राज्य की तरक्की, अमन-चैन के लिए दुआ मांगी

    मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए सभी को रमजान की हार्दिक मुबारकबाद दी। इस दौरान मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी विधायक Kalpana Soren सहित सभी अतिथियों ने सामूहिक दुआ में भाग लिया और राज्य की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और सद्भाव की मिसाल पेश की। रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश, राज्य और समाज में शांति और समृद्धि के लिए दुआएं मांगीं।

    इनकी रही उपस्थिति

    इस अवसर पर मंत्री Radhakrishna Kishore, Deepak Birua, Chamara Linda, Sanjay Prasad Yadav, Irfan Ansari, Hafizul Hasan, Deepika Pandey Singh, Yogendra Prasad, Sudivya Kumar, Shilpi Neha Tirkey तथा विधानसभा अध्यक्ष Rabindra Nath Mahato सहित कई विधायक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Iftar Party Jharkhand Cm Hemant Soren Ramadan 2026
    Previous Articleरांची के Titos Restaurant में मर्डर का खुलासा | प्रिंस खान व सुजीत सिन्हा गैंग का खौफनाक चेहरा सामने
    Next Article त्योहारों में बिजली को लेकर बड़ा अलर्ट ! झारखंड में जारी हुई सख्त गाइडलाइन

    Explore More

    March 18, 20264 Mins Read

    झारखंड मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED की बड़ी कार्रवाई, 14 इंजीनियर नए आरोपी

    March 18, 20263 Mins Read

    रांची में गैस आपूर्ति पर सख्त डीसी। समय पर होम डिलीवरी के निर्देश

    March 18, 20262 Mins Read

    Ram Navami Security: हजारीबाग में हाई सिक्योरिटी अलर्ट, DGP का ग्राउंड विजिट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान तनाव के बीच तेल-गैस के दाम बढ़े | दुनिया भर में असर March 19, 2026
    • झारखंड मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED की बड़ी कार्रवाई, 14 इंजीनियर नए आरोपी March 18, 2026
    • रांची में गैस आपूर्ति पर सख्त डीसी। समय पर होम डिलीवरी के निर्देश March 18, 2026
    • Ram Navami Security: हजारीबाग में हाई सिक्योरिटी अलर्ट, DGP का ग्राउंड विजिट March 18, 2026
    • झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: जमशेदपुर में खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट March 18, 2026
    • त्योहारों में बिजली को लेकर बड़ा अलर्ट ! झारखंड में जारी हुई सख्त गाइडलाइन March 18, 2026
    • रांची में CM हेमंत सोरेन की दावत-ए-इफ्तार | सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश March 17, 2026
    • रांची के Titos Restaurant में मर्डर का खुलासा | प्रिंस खान व सुजीत सिन्हा गैंग का खौफनाक चेहरा सामने March 17, 2026
    • गाजा में कुरान की तिलावत से गूंजा माहौल | कठिन हालात के बीच लोगों ने मांगी शांति की दुआ March 16, 2026
    • झारखंड में LPG गैस की कमी का संकट: बुकिंग अवधि बढ़ी | लाखों सिलेंडर रिफिल लंबित March 16, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.