Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सीएम हेमंत सोरेन ने कहा: मेरे नेतृत्व में जब तक सरकार चलेगी- सरकारी अधिकारी | पदाधिकारी व कर्मी आपके द्वार पहुंचकर दरवाजा खटखटाते रहेंगे
    News

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा: मेरे नेतृत्व में जब तक सरकार चलेगी- सरकारी अधिकारी | पदाधिकारी व कर्मी आपके द्वार पहुंचकर दरवाजा खटखटाते रहेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 16, 2023Updated:December 16, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल होकर जनता को लाभ पहुंचा रहे हैं। शनिवार को सीएम पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी प्रखंड स्थित रोलाडीह पंचायत के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने 422 करोड़ 11 लाख रुपए की 137 योजनाओं का शिलान्यास एवं 85 करोड़ 64 लाख रुपए की 94 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 81, 332 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 42 लाख रुपए की परिसम्पत्ति का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री चाईबासा सदर स्थित कुरसी पंचायत में आयोजित शिविर में आए लाभुकों से संवाद किया। इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री जोबा माझी, चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ, मझगांव विधायक निरल पूर्ती, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगरनाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान प्रमंडल, जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, जिला के पदाधिकारीगण, छात्र-छात्राएं एवं हजारों की संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

    हमारी सरकार गांव से चलेगी

    सीएम ने कहा कि हम लोग गांव-गांव जाना चाहते हैं। पूर्व में राज्य सरकार की योजना और आवाज गांवों तक नही पहुंचती थी। लेकिन अब गांव-गांव सरकार की योजना भी पहुंच रही है और आवाज भी। हमारी सरकार गांव से चलेगी। अब गांव-गांव, पंचायत-पंचायत शिविर का आयोजन कर किसानों, नौजवानों, छात्र-छात्राओं समेत अन्य जरूरतमंदों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अगर वास्तव में आप सभी राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेंगे तो राज्य समृद्धि की ओर अग्रसर होगी। राज्य सरकार ने यहां के किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, बुजुर्ग समेत सभी वर्ग के लिए योजनाएं बनाई है।

    झारखंड कुछ वर्ष बाद युवा राज्य बन जाएगा

    मुख्यमंत्री ने कहा मेरे नेतृत्व में जब तक सरकार चलेगी सरकारी अधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मी आपके द्वार पहुंचकर दरवाजा खटखटाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखण्ड कुछ वर्ष बाद युवा राज्य बन जाएगा। अबतक इस राज्य को मजबूत हो जाना चाहिए था। राज्यवासियों के लिए पूर्व में बेहतर ढंग से कार्य किया गया होता तो आज यह राज्य समृद्ध राज्य के रूप में जाना जाता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड के गांवों को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्रामीणों जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाई है। मेरा मानना है कि जब गांव मजबूत होगा, तब राज्य सशक्त होगा। अब गांव से चलेगी राज्य सरकार। राज्य की गरीबी दूर करने का हर संभव प्रयास हमारी सरकार कर रही है।

    बैंक के सहारे बच्चों को नहीं छोड़ेंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ परिवार की सभी बेटियों को देने के लिए मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब सभी बेटियों को योजना का लाभ मिलना तय हुआ है। हमने सभी बाध्यता को समाप्त कर दिया। अब बेटियां पढ़ाई नहीं छोडेंगी, अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार मदद करेगी। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। सरकार उन्हें 15 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग देगी। राज्य सरकार अब बच्चों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग के लिए बैंक के सहारे नहीं छोड़ेगी।

    ग्रामीण सड़कों होगा निर्माण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव का कनेक्शन शहर से सुगमता से हो, इसके लिए 15 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया है। साथ ही, ग्रामीणों का शहर तक व्यवस्थित और निःशुल्क आवागमन हेतु हमारी सरकार मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू कर रही है। यह परिवहन सेवा आंदोलनकारियों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं दिव्यांजनों को निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

    आवश्यकता के अनुसार बढ़ायी जाएगी अबुआ आवास की संख्या

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से गरीबों के लिए आवास की स्वीकृति नहीं मिलने के बाद राज्य सरकार ने राज्य संपोषित अबुआ आवास योजना का शुभारम्भ किया है। यह आवास केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही दो कमरों के आवास से बड़ा होगा। राज्य सरकार द्वारा तीन कमरा सहित रसोई घर का निर्माण जरूरतमंदों के लिए किया जाएगा। सरकार आठ लाख आवास का निर्माण करेगी। अगर आवश्यकता हुई तो सरकार आठ लाख से अधिक आवास का निर्माण भी करेगी।

    पर्यटन का होगा विकास, सभी पर सरकार की नजर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमारडूबी के डिग्री कॉलेज में क्षेत्रीय भाषा के शिक्षक की बहाली हेतु सरकार निर्णय लेगी। मानकी मुंडा द्वारा मानदेय बढ़ाने की मांग की गई है। इस मामले पर भी सरकार की नजर है। आपकी सरकार सभी के लिए कार्य करेगी। यहां के पर्यटन स्थल को विकसित करने का निर्देश दिया गया है। पर्यटन स्थल विकसित होंगे तो स्थानीय लोगों के बीच प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।

    Cm Jharkhand Hemant Soren
    Previous ArticleBig Breaking: सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा- आयकर विभाग ने छापा मारा है ! मैं हर चीज का हिसाब दूंगा
    Next Article रांची में कंपकंपाती ठंड | दिसंबर का सबसे ज्यादा ठंड शनिवार रहा | न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.