Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ED से सीएम हेमंत सोरेन मांग सकते हैं समय | आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है
    News

    ED से सीएम हेमंत सोरेन मांग सकते हैं समय | आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 14, 2023Updated:August 14, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    ईडी दफ्तर के बाहर जैप के जवानों की तैनाती की गई 

    रांची। ईडी ने जमीन घोटाले मामले में सोमवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को एयरपोर्ट रोड स्थित ED कार्यालय में बुलाया है। ईडी ने नोटिस जारी कर सीएम को पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन सोमवार को सीएम ईडी दफ्तर में उपस्थित होंगे या नहीं, इसे लेकर संशय बना हुआ है। सोमवार को दिन के 11 बजे मुख्यमंत्री को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होना है। ईडी ने मुख्यमंत्री को आरसी 25/23 केस ईसीआईआर में समन किया है। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 14 अगस्त को ईडी कार्यालय जाने की संभावना बहुत कम है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तय है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम ने एक सप्ताह का समय ईडी से मांग लिया है। वहीं, ईडी ऑफिस के बाहर हलचल बढ़ गई है। हटिया डीएसपी राजा मित्रा पहुंचे हुए है। ईडी दफ्तर के बाहर जैप के जवानों की तैनाती की गई है। फायर ब्रिगेड की भी गाड़ी ईडी कार्यालय के बाहर लगाई गई है। सूत्रों के अनुसार, सीएम हेमंत सोरेन स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में दूरदर्शन पर अपना संदेश भी रिकॉर्ड करवाएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री कार्यालय ईडी से दूसरी तिथि की मांग कर सकता है। हालांकि जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, ईडी कार्यालय से अबतक मुख्यमंत्री की तरफ से कोई पत्राचार नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने समन पर आगे की कोई तारीख मांगने संबंधी कोई पत्र भी अभी तक ईडी के पास नहीं भेजा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार को ही मुख्यमंत्री के द्वारा पत्र भेजकर वक्त की मांग की जा सकती है। हालांकि ईडी ने पूछताछ के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। केंद्रीय सुरक्षाबलों और राज्य पुलिस को भी पत्र लिखकर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग ईडी ने की है। ईडी ने इस संबंध में वरीय अधिकारियों को भी पत्र लिखा है।

    जमीनों की जांच की जा रही

    ईडी के द्वारा रांची समेत अन्य जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के नाम पर ली गई जमीनों की जांच की जा रही है. ईडी ने अपनी जांच में रांची में ऐसे कई आदिवासी प्रकृति के जमीनों को चिन्हित किया है, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार का कब्जा रहा है। ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 25/23 दर्ज किया है।

    सीएम से पूछताछ पहले हो चुकी है

    मुख्यमंत्री पहली बार 17 नवंबर 2022 को ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे, तब उनसे 10 घंटे के करीब पूछताछ की गई थी। य़ह पूछताछ साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन और उससे जुड़े मनी लाउंड्रिंग केस में गयी थी। अवैध खनन केस के बाद दूसरी बार सीएम को जमीन घोटाले मामले में समन हुआ है। जमीन घोटाले में ईडी मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अर्जित संपत्ति की भी जांच कर रही है।

    alamgir alam bjp Congress ED hemant soren jmm
    Previous Article2 दिन पहले अपराधियों के गोली से घायल कोयला व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद साहू का इलाज के दौरान माैत
    Next Article लैंड स्कैम मामला: सीएम ने ED से मांगा एक हफ्ते का समय

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.