Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों को क्रिसमस पर्व की दी बधाई | बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए
    Latest

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों को क्रिसमस पर्व की दी बधाई | बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 22, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को शाम में डॉ० कामिल बुल्के पथ स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए व  केक भी काटा। मौके पर आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को “क्रिसमस” पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने पूरे झारखंड वासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री व विधायक कल्पना सोरेन डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित लोयला मैदान, रांची में आयोजित “क्रिसमस उत्सव -2024” में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “क्रिसमस पर्व” के माध्यम से एक शुभ संदेश समाज तक पहुंचती है। हमारे जीवन में मान-सम्मान, आदर, सद्भाव एवं एकजुटता महत्वपूर्ण अंग है। हमसभी के बीच प्रेम, आपसी सौहार्द और भाईचारा कभी कम न हो। हम सभी मिलकर इस मानव जीवन में सुख, समृद्धि एवं एकता के साथ जीवन व्यतीत करें, यही प्रभु यीशु से आज के इस पावन अवसर पर कामना करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार हम सभी लोग धूमधाम से क्रिसमस पर्व को मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ओर से पूरे राज्य वासियों को क्रिसमस पर्व की ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, बिशप विंसेंट आइंद, बिशप बीबी बास्के, फादर आनन्द डेविड खलखो, फादर अजित खेस, XISS के निदेशक डॉ. जोसेफ मरियानुस कुजूर, फादर आनन्द डेविड खलखो, फादर अजीत कुमार खेस, फादर मुकुल कुल्लू, फादर सहदेव प्रजापति, फादर सुशील बेक, फादर सेबासटीएन तिर्की, फादर वाल्टर किसपोट्टा, फादर अंजुलुस एक्का, फादर विनय करकेट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Christmas Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleदेवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा | सीएम ने गृह विभाग अपने पास रखा
    Next Article 25 दिसबंर से लेकर 15 जनवरी तक शक्ति कमांडो शहर में स्थित सभी पार्कों पर नजर रखेंगी | पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा रहेंगे चाक-चौबंद

    Explore More

    September 11, 20263 Mins Read

    हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पलाश दीदी कैफे से महिलाओं को रोजगार, रांची में खुला नया केंद्र September 11, 2026
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.