Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sports»Champions Trophy : PAK ने जीता टॉस ! पहले बल्लेबाजी का फैसला
    Sports

    Champions Trophy : PAK ने जीता टॉस ! पहले बल्लेबाजी का फैसला

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 23, 2025Updated:February 23, 20252 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची. भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का हाई-प्रोफाइल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत अगर पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच जीत लेता है तो वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना लेगा. वहीं, पाकिस्तान की टीम का मौजूदा टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बताया कि उनकी टीम में एक बदलाव हुआ है. चोटिल फखर जमान की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज इमाम उल हक क्रीज पर आए हैं. वहीं, टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है. रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारत ने ग्रुप ए में बांग्लादेश पर छह विकेट की आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. दूसरी ओर, मेजबान पाकिस्तान को कराची में टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन से हार का सामना करना पड़ा. गत चैंपियन पाकिस्तान के लिए ग्रुप ए से सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी होगा. दूसरी ओर, भारत अगर जीतता है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी. अगर पाकिस्तान की टीम हारती है तो उसका बाहर होना करीब-करीब तय हो जाएगा. ऐसे में एक टीम सेमीफाइनल की सीट के लिए उतरेगी, तो दूसरी टीम उम्मीद बरकरार रखने के लिए खेलेगी. 2023 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पिछला वनडे मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था. उस मैच में भारत ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारत को झटका लगा था. 2017 में उसे ओवल में खिताबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था. सरफराज अहमद की कप्तानी वाली टीम ने विराट कोहली की टीम को हरा दिया था.

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.

    पाकिस्तान: इमाम उल हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

    bcci Champions Trophy 2025 Ind-pak India-Pakistan pcb
    Previous Articleदीपिका प्रसाद को बनाया गया डोरंडा थाने का नया प्रभारी
    Next Article ऑल इंडिया पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड पुलिस की टीम तैयार

    Explore More

    August 31, 20263 Mins Read

    Duleep Trophy: दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज, ईस्ट जोन ने 50 रन का आंकड़ा पार किया

    August 29, 20263 Mins Read

    दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार आमने-सामने, कल से महामुकाबले

    August 28, 20263 Mins Read

    महिला एशिया कप 2026 आज से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल, टीम इंडिया के मैच और लाइव स्ट्रीमिंग

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.