Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»बिशप वेस्टकाॅट गर्ल्स स्कूल डोरंडा का एथलेटिक्स मीट संपन्न: टोपाज हाउस बना Champion
    Education

    बिशप वेस्टकाॅट गर्ल्स स्कूल डोरंडा का एथलेटिक्स मीट संपन्न: टोपाज हाउस बना Champion

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 24, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    प्रियंका, श्रुति, जिज्ञासा, आराधना, आयुषी व सपना टूटी बेस्ट एथलीट

    रांची। बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा का 24वां एथलेटिक्स मीट खेलगांव में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस दौरान खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन महालेखाकार, झारखंड अनूप फ्रांसिस डुंगडुंग ने किया। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों ने उपस्थित मेहमानों और अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ चारों सदनों द्वारा शानदार मार्च पास्ट से किया गया। प्रतियोगिता में बैंड डिस्प्ले और योगासनों की सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। कराटे पर आधारित प्रस्तुति में छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा के अनेक तरीकों का प्रदर्शन किया गया। छात्राओं द्वारा स्पेनिश डांस , आदिवासी डांस की प्रस्तुति को सराहा गया।

    खेल छात्राओं के समग्र विकास में सहायक होता है : महालेखाकार अनूप फ्रांसिस डुंगडुंग

    प्रतियोगिता में 100 मी और 200 मी दौड़, शटल रिले ,400 मी हैंडल्स रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप,टग वार सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डुंगडुंग ने कहा कि शिक्षा और खेल का उचित संयोजन छात्राओं के समग्र विकास में सहायक होता है। मौके पर उपस्थित स्कूल के सेक्रेटरी रिवेनलेंट सिकंदर नाग ने कहा कि विद्यालय का चरित्र निर्माण और देशप्रेम की भावना जगाने का विद्यालय हमेशा प्रयास करता रहेगा। विद्यालय की प्राचार्य के एडविन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिशप वेस्टकोट बॉयज स्कूल नामकुम के प्राचार्य जेजे एडविन, बिशप वेस्टकोट गर्ल्स स्कूल नामकुम की प्राचार्या मिस जेकब ,बिशप स्कूल बहु बाजार के प्राचार्य ए जेकब सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

    Previous Articleडोरंडा में पेड़ से लटका मिला आर्मी जवान का शव | हत्या की आशंका | पुलिस जांच में जुटी
    Next Article 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टूटे व्‍यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड

    Explore More

    June 16, 20262 Mins Read

    Telegram Ban: Re-NEET परीक्षा से पहले सरकार की बड़ी कार्रवाई

    May 16, 20262 Mins Read

    NEET UG 2026 Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद रद्द, CBI जांच शुरू | Re-Exam 21 जून को, फीस फ्री

    February 25, 20262 Mins Read

    अश्लील कंटेंट पर सरकार का प्रहार: 5 और OTT प्लेटफॉर्म्स ब्लॉक

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.