Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»बड़ी खबर : इजरायल ने ईरान पर ‘बड़ा हमला’ किया
    Latest

    बड़ी खबर : इजरायल ने ईरान पर ‘बड़ा हमला’ किया

    News Box BharatBy News Box BharatJune 13, 2025Updated:June 13, 20252 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक रिकॉर्डेड संदेश में ईरान के खिलाफ हमले की घोषणा करते हुए इस कार्रवाई को देश के इतिहास का एक “निर्णायक क्षण” बताया।

    Israel-Iran War : इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है। इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनके फाइट जेट्स ने शत्रु देश पर शुक्रवार सुबह हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के टीफ ऑफ स्टाफ मो. बाघेरी की इस हमले में मौत हो गई है। वहीं, इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है। यरुशलम व अन्य शहरों में लगातार सायरन बज रहे हैं। इजरायल का हमला तेहरान के उस इलाके पर केंद्रित था जिसे सैन्य अधिकारियों का रिहायशी इलाका माना जाता है।तेहरान में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजे विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगी। ईरान की राजधानी में छह से नौ विस्फोट हुए है। विस्फोट एक निश्चित स्थान पर नहीं, बल्कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुए हैं। ट्रम्प के सहयोगी हॉकिश रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ग्राहम ने ईरान पर हमले के दौरान इजरायल का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, खेल शुरू, इजरायल के लिए प्रार्थना करें। तेहरान पर इजरायली हमलों में बच्चों सहित कई नागरिक मारे गए। इजरायली डिफेंस फोर्स ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर यह आक्रमण किया है। इजरायली हमलों में परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरानची और फेरेदून अब्बासी की मौत हो गई।

    ऑपरेशन “राइजिंग लायन”

    इजरायल ने घोषणा की है कि उसने ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला किया है। इजरायल का दावा है कि यह हमला ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए किया गया। इजरायली अधिकारियों ने यह भी कहा कि उनके निशाने पर ईरानी कमांडर और मिसाइल कारखाने भी थे। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक रिकॉर्डेड संदेश में ईरान के खिलाफ हमले की घोषणा करते हुए इस कार्रवाई को देश के इतिहास का एक “निर्णायक क्षण” बताया। इजरायल ने इस ऑपरेशन को “राइजिंग लायन” (उठता हुआ शेर) का नाम दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजराइल का यह हमला एक “एकतरफा कार्रवाई” है और अमेरिका इसमें शामिल नहीं है। उन्होंने तेहरान से क्षेत्र में अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना न बनाने का आग्रह भी किया है।

    अपडेट्स जारी है…

    Iran Israel war
    Previous Articleखेल बैठक में बड़ा फैसला : अब गांव-जिला स्तर तक बढ़ेंगी खेल सुविधाएं
    Next Article Air India Flight Crash in Ahmedabad: 241 लोगों की मौत | सिर्फ 1 यात्री बचा

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.