Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बिग ब्रेकिंग: लेबनान ने भी किया इजरायल पर हमला | 300 से ज्यादा इजराइली की मौत
    News

    बिग ब्रेकिंग: लेबनान ने भी किया इजरायल पर हमला | 300 से ज्यादा इजराइली की मौत

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 8, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। लेबनान ने भी इजराइल पर हमला कर दिया है। जवाबी कार्रवाई में इजराइली सेना ने लेबनान पर एयर स्ट्राइक की। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह ने उत्तरी इजराइल में लेबनान से आज हुए मोर्टार हमले की जिम्मेदारी ली है। हमास ने लेबनान के सभी सशस्त्र समूहों से इजराइल के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया था। हमास के लेबनान में सहयोगी हैं। विवादित माउंट डोव क्षेत्र में तीन इजरायली सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। इजराइल रक्षा बलों ने किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी और कहा कि उसने तोपखाने हमलों से जवाब दिया। इजराइल और हमास के बीच जंग अब भयानक रूप ले ली है। वहीं, इजराइल-हमास जंग के दूसरे दिन गाजा बॉर्डर पर इजराइली डिफेंस फोर्स के कमांडर नहल ब्रिगेड समेत 300 लोगों और 256 फिलिस्तीनियों की भी मौत हो गई है। 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर 5 हजार रॉकेट से हमला कर दिया था। इजराइल में 1,864 लोग और फिलिस्तीन में 1700 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमास के हमलों के जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी में उनके 17 मिलिट्री कंपाउंड और 4 मिलिट्री हेडक्वार्टर्स पर हमले का दावा किया। इजराइल में बिगड़ते हालात के बीच इंडियन एम्बेसी ने वहां मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें सतर्क और सुरक्षित रहने को कहा है। साथ ही इजराइल से भारत आने और जाने वाली फ्लाइट्स को रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि मुश्किल घड़ी में भारत इजराइल के लोगों के साथ है।

    इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग का एलान किया है

    जंग के बीच शनिवार रात को इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ये जंग लंबी चल सकती है। हम अपनी डिफेंस फोर्स की पूरी ताकत का इस्तेमाल करके हमास को तबाह कर देंगे। गाजा में रह रहे लोगों को बाहर निकल जाना चाहिए। उन्होंने कहा- शनिवार को जो हुआ वो इजराइल ने आज तक कभी नहीं देखा था और हम दोबारा ऐसा कभी होने नहीं देंगे। हमास हम सबकी हत्या करना चाहता है। वो मांओं और बच्चों को उनके घरों में मार रहा है। वो एक ऐसा दुश्मन है जो बुजुर्गों, बच्चों और लड़कियों को निशाना बनाता है। वो छुट्टियों का आनंद ले रहे बच्चों और आम नागरिकों का नरसंहार कर रहे हैं।

    IsraelPalestine tension
    Previous ArticleICC Cricket World Cup 2023: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेंगे
    Next Article सुरक्षा के चाक चौबंद के बीच निकली विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा

    Explore More

    March 13, 20262 Mins Read

    भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान

    March 13, 20262 Mins Read

    ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम

    March 12, 20263 Mins Read

    ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.