Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रंग-बिरंगी तितलियों का खूबसूरत संसार : ओरमांझी में तितली पार्क का उद्धाटन आज
    News

    रंग-बिरंगी तितलियों का खूबसूरत संसार : ओरमांझी में तितली पार्क का उद्धाटन आज

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 7, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। ओरमांझी का तितली पार्क सज धज कर तैयार है, जिसका उद्घाटन आज 12 बजे होगा। यह तितली पार्क देश के सबसे बड़े तितली पार्क में से एक है, जो लगभग 20 एकड़ क्षेत्रफल पर फैला हुआ है। अब सैलानियों को नजदीक से तितलियां का दीदार करने को मिलेगा। सैलानियों को हर दृष्टि से आनंद और उत्साह देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा तितली पार्क खोला जा रहा है। यह तितली पार्क बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी के समीप मछली घर के पास है। जिसमें तरह-तरह के तितलियों को देखने का मौका सैलानियों को मिलेगा। पार्क में जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं जहां पर लोग अपना फोटो खिंचवा सकते हैं। पार्क का आकर्षक नजारा काफी सुकून दायक है, जहां हर तरह के फूल-फुलवारी लगाए गए हैं। बैठने टहलने का व्यापक इंतजाम है। तितली पार्क का उद्धाटन अपर मुख्य सचिव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार के Lalbiaktluanga Khiangte करेंगे। तितली पार्क का उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल है।

    एंट्री के लिए 30 व 15 रुपए खर्च करने पड़ेंगे

    पार्क में प्रवेश द्वार के समीप प्रवेश टिकट काउंटर बनाया गया है जहां पर लोगों को आसानी से प्रवेश टिकट व पार्किंग टिकट मिलेगा। प्रवेश शुक्ल प्रति व्यस्क 30 रुपए रखा गया है, 3 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों को 15 रुपए का टिकट कटवाना पड़ेगा। सामूहिक रूप से प्रवेश करने पर प्रति वयस्क व्यक्ति 20 का टिकट काटना होगा। 3 से 12 साल तक का 10 रुपए का टिकट लगेगा, इसके साथ ही मछली घर व तितली पार्क का एक साथ टिकट कटवाने पर सैलानियों को टिकट शुल्क में कुछ पैसा कम किया जाएगा।

    88 प्रजातियों की तितलियां

    तितली पार्क में 88 से अधिक प्रजाति की रंग-बिरंगी तितलियों का खूबसूरत संसार आबाद होगा। इनके भोजन के लिए होस्ट एवं नेक्टर प्लांट लगाए गए हैं, वहीं करीब 800 वर्गफीट का कंजर्वेटरी बनाया गया है। अधिकांश प्रजातियों जैसे ट्वनी कोस्टर, सार्जेंट, बुश ब्राउन, बैरोनेट, प्लेन टाइगर, लेमन पैंसी, कॉमन सेलर और अन्य को उद्यान में रखने की कोशिश करेगा।

    2 करोड़ की लागत से निर्माण

    तितलियों के प्रजनन के लिए कई नर्सरी भी विकसित की गई है, जहां तितलियां लार्वा और अंडे दे रही हैं। बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक ने बताया कि उद्यान के विकास पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

    Butter Fly Park
    Previous Articleहैवानियत: किराएदार ने बिल्ली को बनाया हवस का शिकार
    Next Article आज से गिरेगा तापमान | त्योहारी मौसम में कनकनी बढ़ेगी

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.