Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली
    Latest

    स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 3, 2023Updated:July 3, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित ,समारोह में स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को झारखंड मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन सरकार में सोमवार को बेबी देवी कैबिनेट के 11वें मंत्री के रूप में शपथ लिया। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई मंत्री व गणमान्य लोग शामिल हुए। मंत्री पद का शपथ लेने को लेकर बेबी देवी 12.30 बजे राजभवन पहुंची थीं। 12.45 बजे राज्यपाल उन्हें मंत्री पद का शपथ दिलाए। राजभवन के अंदर सिर्फ पासधारियों को ही प्रवेश करने दिया गया।जेएमएम के समर्थक राजभवन के बाहर खुशी मनाए। स्वर्गीय जगरनाथ महतो अमर रहे के नारे और बेबी देवी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। 112 लोगों को ही बेबी देवी के मंत्री शपथ समारोह में आमंत्रित किया गया। बता दें कि 2019 के बाद दूसरी बार बिना सदन की सदस्यता के ही मंत्री बनाया जा रहा है। उनसे पहले हफीजूल हसन को मंत्री बनाया गया था। जगरनाथ महतो के निधन के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि उनकी पत्नी या फिर उनके बेटे को उत्तराधिकारी बनाया जाएगा। बेबी देवी कुर्मी जाति से पहली महिला हैं, जो मंत्री बनीं। मंत्री बनने से पहले उन्होंने कहा है कि वो अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी। क्षेत्र के लोगों का विकास करेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए काम करेंगी। बता दें कि 6 अप्रैल को मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में निधन हुआ था। वो काफी दिनों से बीमार थे। कोरोना के बाद उनके लंग्स का ट्रांसप्लांट भी हुआ था। उनके निधन के तीन महीने बाद बेबी देवी को मंत्री बनाने की घोषणा हुई।

    News Box Bharat latest news

    alamgir alam baby devi Congress cp krishnan hemant soren jmm
    Previous Articleबेबी देवी राजभवन पहुंची। अब से थोड़े देर के बाद मंत्री पद की शपथ लेंगी
    Next Article सुप्रीम कोर्ट पेपरलेस | मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी गई

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.