Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»Asian Games 2023: विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए शूटिंग में मिला भारत को पहला स्वर्ण
    News

    Asian Games 2023: विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए शूटिंग में मिला भारत को पहला स्वर्ण

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 25, 2023Updated:September 25, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    10 मीटर एयर राइफल टीम में रुद्रांक्ष, दिव्यांश और ऐश्वर्य ने किया कमाल

    भारत ने अबतक 9 मेडल जीत चुके हैं

    रांची। भारत के लिए रुद्रांक्ष, दिव्यांश और ऐश्वर्य की तिकड़ी ने चीन के खिलाड़ियों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रचते हुए एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शामिल थे। व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय तिकड़ी ने कुल 1893.7 का स्कोर किया और विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले शूटिंग टीम स्पर्धा में सबसे बड़ा स्कोर चीन के नाम था। चीन के खिलाड़ियों ने पिछले महीने बाकू विश्व चैम्पियनशिप में 1893.3 का स्कोर हासिल किया था। भारतीय टीम ने चीन से 0.4 अंक ज्यादा हासिल किए। भारतीय निशानेबाजों के कमाल के बाद चीन को एशियाई रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड चार्ट पर भी अपना स्थान गंवाना पड़ा है। क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे रुद्राक्ष 632.5 अंक के साथ टीम के सबसे अहम खिलाड़ी रहे। ऐश्वर्य 631.6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वहीं, दिव्यांश ने 629.6 का स्कोर हासिल किया। वह कजाकिस्तान के इस्लाम सतपायेव की तुलना में अधिक इनर 10 के कारण कट हासिल करने में सफल रहे। सभी तीन भारतीय निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके थे, लेकिन नियम के अनुसार एक देश के दो ही खिलाड़ी फाइनल में भाग ले सकते हैं। ऐसे में दिव्यांश को बाहर होना पड़ा है। अब रुद्राक्ष और ऐश्वर्य से व्यक्तिगत पदक की भी आस है। वहीं, रोइंग टीम ने भारत को 2 ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। दूसरे दिन मेडल तालिका में भारत ने अबतक 1 गोल्ड, 3 ब्रॉन्ज व 5 सिल्वर जीत चुके हैं।

    Asian Games 2023
    Previous Articleझारखंड चैंबर चुनाव: किशोर मंत्री टीम ने मारी बाजी | शैलेंद्र टीम का सुपड़ा साफ
    Next Article निलंबित IAS पूजा सिंघल को SC से नही मिला बेल

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.