Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»एशिया कप: रिजवान व इफ्तिखार ने पाकिस्तान को संभाला | श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए 42 ओवर में 253 रन चाहिए
    News

    एशिया कप: रिजवान व इफ्तिखार ने पाकिस्तान को संभाला | श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए 42 ओवर में 253 रन चाहिए

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 14, 2023Updated:September 14, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    अगर मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो श्रीलंका टीम फाइनल खेलेगी

    रांची। एशिया कप में करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 42 ओवर में 253 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान ने 42 ओवर में 7 विकेट खोकर 252 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान अहमद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 86 रन बनाकर टीम को संकट से उबार लिया। रिजवान ने 73 गेंदों का सामना कर 2 छक्का व 6 चौके के मदद से 86 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। एक समय पाकिस्तान टीम की स्थिति बहुत खराब थी। 130 के स्कोर पर 5 विकेट गिर गया था।

    रिजवान व इफ्तिखार ने की 108 रनों की बड़ी साझेदारी

    मो. रिजवान व इफ्तिखार ने छठे विकेट के लिए 108 रनों की बड़ी साझेदारी कर पाकिस्तान को जीतने वाले स्थिति में ला दिया। इफ्तिखार 40 गेंदों का सामना कर 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से अबदुल्लाह शफीक ने 52 व कप्तान बाबर आजम ने 29 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमां 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बारिश के कारण यह मैच 42 ओवर का खेला जा रहा है। जीतने वाली टीम फाइनल में रविवार को टीम इंडिया के साथ खेलेगी। बारिश के कारण श्रीलंका-पाकिस्तान सुपर-4 मैच का टॉस 5 बजे हुआ। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुकाबले की शुरुआत 5:15 बजे हुई। दोनों टीमों में 2-2 बदलाव किए गए हैं।

    जो जीता, वो फाइनल में भारत के साथ खेलेगा
    आज जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। यदि श्रीलंका हार जाता है, तो एशिया कप इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल खेला जाएगा। श्रीलंका और पाकिस्तान के 2-2 पॉइंट्स हैं और मैच जीतने वाली टीम के पास 4 पॉइंट्स होंगे। भारत पहले ही 4 पॉइंट्स लेकर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुका है। अगर मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो श्रीलंका टीम फाइनल खेलेगी, क्योंकि श्रीलंकाई टीम का नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है।

    Asia Cricket
    Previous ArticleI.N.D.I.A गठबंधन 10 चैनल्स के 14 एंकर्स का बहिष्कार करेगा | देखें लिस्ट किन-किन एंकर्स को होगा बॉयकाट
    Next Article एशिया कप: आखिरी गेंद में जीतकर श्रीलंका फाइनल में। करो या मरो वाले मुकाबले में हारा पाकिस्तान

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.