Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची के Waterfalls पर हादसा: 3 युवक बह गए | 2 बचाए गए | एक लापता
    Latest

    रांची के Waterfalls पर हादसा: 3 युवक बह गए | 2 बचाए गए | एक लापता

    News Box BharatBy News Box BharatJune 19, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    Accident at Ranchi Waterfalls: झारखंड की राजधानी रांची समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच रांची के दो प्रसिद्ध जलप्रपातों – जोन्हा फॉल व हुंडरू फॉल पर अलग-अलग हादसे हुए, जिनमें तीन युवक उफनते पानी में बह गए। सौभाग्य से दो को बचा लिया गया, जबकि एक लापता है। अब शुक्रवार को लापता युवक को खोजा जाएगा। अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा जलप्रपात पर यह घटना गुरुवार को घटी। घूमने आए माइकल घोष (मूल निवासी धनबाद) और उनके एक दोस्त ने मूसलाधार बारिश के बीच झरने के ऊपरी हिस्से में जाकर सेल्फी लेना शुरू किया। वहां, मौजूद अन्य पर्यटकों ने खतरे के कारण उन्हें पानी के नजदीक न जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना।

    सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ हादसा

    पत्थर पर चढ़कर सेल्फी लेते समय माइकल और उनके दोस्त का पैर फिसला और वे पानी के तेज बहाव में बह गए। झरने के नीचे तैनात ‘पर्यटक मित्रों’ ने तुरंत खोजबीन शुरू की और एक युवक को बचा लिया। हालांकि, अत्यधिक तेज बहाव के कारण माइकल घोष का कोई सुराग नहीं मिल सका। माइकल के साथ साथ पंकज श्रीवास्तव, ऋतिक और समद भी थे। लापता माइकल की तलाश शुक्रवार को फिर से की जाएगी।

    हुंडरू जलप्रपात पर दूसरी घटना

    इसी थाना क्षेत्र में स्थित हुंडरू जलप्रपात पर भी एक अलग घटना हुई। कोलकाता से घूमने आए पर्यटक कृष कुमार पैर फिसलने के कारण पानी में गिर गए और बहने लगे। यहां भी ‘पर्यटक मित्रों’ ने तत्परता दिखाते हुए, अपनी जान जोखिम में डालकर, कृष कुमार को मौके पर ही बचा लिया। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल गुप्ता ने बताया कि दोनों जलप्रपातों पर अलग-अलग घटनाओं में कुल तीन युवक पानी में बह गए। उन्होंने पुष्टि की कि दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक (माइकल घोष) अभी तक लापता है। लापता व्यक्ति की तलाश शुक्रवार को जारी रहेगी।

    Heavy Rain Ranchi Waterfalls
    Previous Articleजगन्नाथपुर रथ मेला 2025 : मेला परिसर में प्लास्टिक व थर्मोकोल सामग्रियों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
    Next Article झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले : JSSC परीक्षा अब दो चरणों में | दिव्यांगों को आवास में 5% आरक्षण

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.